फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   jaunpur siraj mehndi convicted of fraud

कांग्रेस नेता व पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Fri, 09 Jun 2017 01:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर Updated Fri, 09 Jun 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
jaunpur siraj mehndi convicted of fraud
कांग्रेस के पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी - फोटो : अमर उजाला
 डा. अख्तर हसन रिजवी शिया कालेज के प्रबंधक एवं कांग्रेस के पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी सहित छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन

पुरानी बाजार निवासी सैय्यद शहजादे आलम जैदी ने सीेजेएम कोर्ट में धारा 156- 3 के तहत प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि शिक्षण संस्थान शिया डिग्री कालेज जिसका कार्यवाहक प्राचार्य साजिक रिजवी है।
विज्ञापन


डा. हसन रिजवी शिया डिग्री कालेज की तरफ से सादिक रिजवी,  प्रबंधक सिराज मेंहदी, कालेज के लिपिक, पूविवि के अधिकारी एवं लिपिक सहित अन्य आरोपियों ने साजिश करके 16 मार्च 16 को तहसील सदर जौनपुर को कूटरचित एवं हस्ताक्षरित कागजात के साथ आवेदन किया कि कागजात में जमींन शिया कालेज के नाम से अंकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर डा. अख्तर हसन रिजवी शिया डिग्री कालेज की बिल्डिंग बनी है। जबकि खतौनी के अनुसार इस जमीन पर रजा डीएम इंटर कालेज का नाम अंकित है। एसडीएम सदर द्वारा 25 मई 17 को इस मामले की जांच कराई गई।


जिसमें संस्थान की भूमि रजा डीएम इंटर कालेज के नाम से दर्ज पाई गई थी। आरोप है कि इसी भूमि पर फर्जी बोर्ड लगाकर डिग्री कालेज की मान्यता ले ली गई थी। सीजेएम अभिनय मिश्र ने कोतवाली पुलिस को इस मामले में केस दर्ज करने का आदेश दिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed