फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In laws murdered son in law in suriyawan bhadohi

ससुरालियों ने दामाद की कर दी हत्या, सुसाइड बताने के लिए घर में फंदे पर लटकाया, ऐसे हुआ खुलासा

Sat, 17 Aug 2019 02:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 17 Aug 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
In laws murdered son in law in suriyawan bhadohi
रोड पर लगाया जाम। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से ससुरालियों द्वारा दामाद की हत्या करने का मामला सामने आया है। इसके बाद ससुरालियों ने हत्या छिपाने के लिए शव को घर में फंदा लगाकर लटका दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मौत की खबर के बाद मृतक के परिजन वहां पहुंचे, और सुरालियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और देखा कि लाश पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसरा, भदोही जिले के ही सुरियावां थाना क्षेत्र के पत्तिबेजाव गांव का रहने वाला रंजीत कुमार अपनी ससुराल गया था। रंजीत की ससुराल सुरियावां थाना क्षेत्र के ही नौरंगाबाद गांव में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : बीच-बचाव कराना पड़ा भारी, नशे में धुत युवकों ने जूता व्यापारी को घोंपा चाकू, मौत

रंजीत की उसकी पत्नी से बनती नहीं थी। दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। तीन दिन पहले ही रंजीत की पत्नी ने किसी बात को लेकर उसे थाने में बंद करा दिया था। शुक्रवार को जमानत से रिहा होकर रंजीत अपनी ससुराल नौरंगाबाद चला गया। उसकी पत्नी कुमकुम चौहान भी अपने मायके में ही रह रही थी।

रंजीत जब, अपनी ससुराल पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी उसके साढ़ू के साथ बात कर रही है। इसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद रंजीत और ससुरालियों में मारपीट शुरू हो गई।

रंजीत के भाई अजय चौहान ने थाने में लिखित तहरीर दी। इसमें बताया कि रंजीत की हत्या ससुर लवकुश चौहान, पत्नी कुमकुम देवी, उसके साले और साढ़ू धीरज चौहान ने मिलकर की है। सुरियावां थाने में सभी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें : झोलाछाप डॉक्टर की घिनौनी करतूत, इलाज कराने आई छात्रा को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर किया रेप

हत्या के बाद गुस्साए परिजनों और पत्तिबेजाव गांव के लोगों ने नेतानगर और बाईपास चुमुहानी पर चक्का जाम लगा दिया। परिजनों की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के साथ मुआवजे भी दिया जाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को आश्वासन दिया। इसके बाद लोग सड़क से दूर हटे।

ये भी पढ़ें : विदाई ना होने पर पत्नी को मारा चाकू और खुद को मारकार जान दी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed