विदाई ना होने पर पत्नी को मारा चाकू और खुद को मारकार जान दी, रिपोर्ट दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पति ने ससुराल से पत्नी को विदा ना करने पर एक खौफनाक कदम उठा लिया। पति ने सबसे पहले पत्नी को चाकू घोंप दिया, उसके बाद खुद को भी चाकू मार लिया।
बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के बिलारी गांव में शुक्रवार दोपहर 12 बजे युवक ने विदाई को लेकर विवाद होने पर ससुराल में पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया। फिर अपने सीने में चाकू मारकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के खिलाफ धारा 307 के तहत केस दर्ज कर लिया।
ये भी पढ़ें : गंगा का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, चौरासी घाटों का संपर्क टूटा, सीढ़ियों पर हो रही आरती
सुखपुरा के बिलारी निवासी काजल उर्फ खुशबू(24) की शादी खेजुरी निवासी बैताली(35) से एक साल पहले हुई थी। लगभग तीन महीने से काजल मायके में थी। बैताली विदाई के लिए ससुराल गया था।
काजल के पिता प्यारेलाल ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने तीन-चार दिन बाद विदाई करने के लिए कहा था, लेकिन वह शुक्रवार को ही ले जाने की जिद पर अड़ गया। इसी को लेकर उसने चाकू से वार कर काजल को घायल कर दिया। फिर सीने में चाकू मारकर खुदकुशी कर ली।
ये भी पढ़ें : झोलाछाप डॉक्टर की घिनौनी करतूत, इलाज कराने आई छात्रा को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर किया रेप
सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। घायल काजल को जिला अस्पताल पहुंचाया। सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि प्यारे लाल ने तहरीर दी थी, लेकिन उस पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। काजल की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।