पत्नी के साढ़ू से अवैध संबंध के शक में पति ने उठाया खौफनाक कदम, चाकू घोंपकर फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक पति ने अपनी पत्नी को चाकू मार दिया। इस मामले में आरोपी पति, उसकी मां और भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस तीनों की खोज में जुट गई है। अभी तक कोई भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।
मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर रात साढ़ू के साथ अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया। पत्नी की चीख सुन आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज भेज दिया।
पत्नी का आरोप है कि शनिवार रात 9 बजे अपने सास-ससुर को खाना देकर जैसे ही अपने कमरे में गई तो उसका पति अपने साढ़ू के साथ पत्नी का अवैध संबंध के शक में उसे गाली देने लगा। जब उसने इस बात का विरोध किया तो पति उग्र होकर लाठी-डंडे से पीटने लगा, बाद में उसने चाकू घोंप दिया।
पत्नी चाकू से घायल होकर चीखने लगी। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज भेज दिया। घायल पत्नी के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने सास, देवर और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार चल रहे हैं।