अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की हथौड़े से वार कर ली जान, थाने में जाकर किया सरेंडर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के अनुसार जानकी के अवैध संबंध के शक में रामजनम ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने मौके से वारदात में प्रयुक्त खून से सना हथौड़ा बरामद किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार को न्यायालय में रामजनम को पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
छोटा लालपुर निवासी रामजनम सोनकर मिर्जापुर जिले के सीखड़ स्थित पीएचसी में असिस्टेंट रिसर्च आफीसर के पद पर तैनात है। उसका तकरीबन 20 वर्ष पूर्व टकटकपुर अनौला की जानकी से विवाह हुआ था।
रामजनम की बड़ी बेटी मानसी 11वीं में, मझली बेटी महिमा नौवीं में और छोटा बेटा हर्षदीप कक्षा सात में पढ़ता है। सोमवार की रात तीनों बच्चे दूसरे कमरे में सोये हुए थे इसी दौरान रामजनम और जानकी में अवैध संबंध की बात को लेकर कहासुनी हुई।
बताया जाता है कि इसके बाद जानकी सो गई और रामजनम जागा ही रहा। आधी रात बाद उसने घर में रखा हथौड़ा उठाया और जानकी के सिर पर तीन वार कर उसकी हत्या कर दिया। इसके बाद घर से निकला और कैंट थाने पहुंच कर पुलिस को वारदात की जानकारी देते हुए समर्पण कर दिया।
पत्नी के चक्कर में ढाई महीने से नहीं जा रहा था दफ्तर
इस वजह से वह बहुत परेशान रहता था और पत्नी को समझाता भी था लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं थी। कहा कि कहासुनी के बाद गुस्से में जो हुआ उसे उसका जीवन भर मलाल रहेगा लेकिन अब वह अपने करतूत की सजा भोगने को तैयार है।
रामजनम के भाई बासुदेव ने बताया कि हथौड़े के वार पर भाभी जानकी की चीख निकली तो तीनों बच्चे जाग गए और शोर मचाए तो उसकी भी नींद खुल गई और वह भाग कर मौके पर आया। इसके बाद उसने सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी।
हालांकि इससे पहले ही रामजनम कैंट थाने के लिए घर से निकल चुका था। कैंट इंस्पेक्टर फरीद अहमद ने बताया कि रामजनम ने कहा कि विवाह के साथ ही जानकी का आचरण ठीक नहीं था।
इसे लेकर कई बार जानकी को समझाने की कोशिश की गई और उसके मायके वालों को भी बताया गया लेकिन सुधार होता नहीं दिखा। रविवार की रात एक बार फिर अवैध संबंध को लेकर कहासुनी हुई और इसके बाद गुस्से में उसने हथौड़ा उठाकर जानकी की हत्या कर दी। हत्यारोपी रामजनम सोनकर डेढ़ वर्ष पूर्व भी अवैध संबंध के शक में पत्नी जानकी को मारने के लिए कुल्हाड़ी लेकर दौड़ाया था।