{"_id":"58fa12f64f1c1bff568b4a04","slug":"husband-and-wife-were-made-jointly-by-illegal-weapons-women-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ : पति-पत्नी मिलकर बना रहे थे अवैध हथियार, महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़ : पति-पत्नी मिलकर बना रहे थे अवैध हथियार, महिला गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 22 Apr 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
women with illegal weapons
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरवा के सिंहपुर सरैया गांव में घर में चल रही अवैध असलहों की फैक्ट्री का पुलिस ने गुरुवार की शाम पर्दाफाश किया। असलहों की फैक्ट्री दंपती चलाता था। पुलिस के छापे में महिला गिरफ्तार कर ली गई जबकि उसका पति फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने दो रिवाल्वर, तीन तमंचा, एक राइफल और 47 कारतूस, 25 खोखे और उपकरण बरामद किए। पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने बताया कि गिरफ्तार महिला सिंहपुर सरैया निवासी सुमन राजभर पत्नी हरिवदन है।
विज्ञापन
गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर सिंहपुर सरैया में हरिवदन राजभर के घर छापेमारी की गई। इसमें दो रिवाल्वर, तीन तमंचा, एक राइफल, 47 कारतूस और 25 खोखे के साथ असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए। हरिवदन फरार हो गया।
विज्ञापन
उसकी पत्नी सुमन गिरफ्तार की गई। बताया कि पति-पत्नी मिलकर अवैध शस्त्र बनाते थे और तीन से पांच हजार रुपये में बेचते थे। दोनों करीब डेढ़ वर्ष से इस धंधे में थे। अवैध शस्त्र बेचकर इन दोनों ने काफी धन इकट्ठा कर लिया है।
एसपी ने बताया कि हरिवदन की गिरफ्तारी से ही पता चल पाएगा कि उसने किसे-किसे असलहा बेचा है। वही ग्राहक खोजता था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।