फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fir against for fraud in alive persone show dead his land grabbed in madhuvan mau

जिंदा शख्स को मरा हुआ दिखाकर अपने नाम की विरासत, राजस्व निरीक्षक समेत छह के खिलाफ केस

Tue, 20 Aug 2019 01:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 20 Aug 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
fir against for fraud in alive persone show dead his land grabbed in madhuvan mau
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले के मधुबन तहसील क्षेत्र के आदमपुर गांव में जिंदा व्यक्ति को मृत दिखाकर राजस्व निरीक्षक ने आधा एकड़ जमीन की फर्जी वरासत पट्टीदारों के नाम कर दी। एक साल से अधिक पुराने इस मामले में सोमवार को तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने राजस्व निरीक्षक और छह अन्य पर धोखाधड़ी और सरकारी कागजात में हेराफेरी करने का मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के आदमपुर निवासी विक्रमा को मृत दिखाकर उसके पट्टीदार राजू ने आरसी प्रपत्र 9 पर राजस्व निरीक्षक दरगाह की मिलीभगत से 21 जून 2018 को फर्जी वरासत कराकर राजू, संजय, श्रवण, बेचू, इसरावती देवी और संजू के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज करा लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : वाराणसी : बस्तियों में घुसने लगा वरुणा नदी का पानी, घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रमा ने तहसील दिवस में शिकायत की। मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने तहसीलदार सुभाष चंद्र यादव को जांच का निर्देश दिया। तहसीलदार ने जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। मामले में राजस्व निरीक्षक की भूमिका गलत पाई गई।

विक्रमा जीवित पाया गया और उसकी जमीन पर उसके पट्टीदार राजू, संजय, श्रवण, बेचू, इसरावती देवी और संजू के नाम 21 जून 2018 को दर्ज करने की बात सामने आई। तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने दरगाह मंडल के राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) मनीराम के अलावा छह अन्य पर धोखाधड़ी और सरकारी प्रपत्रों में हेराफेरी करने और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह का कहना है कि तहसीलदार की तहरीर पर राजस्व निरीक्षक और छह अन्य पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : वाराणसी पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए शुरू करेंगी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed