फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   farmer died due to current in pole field kopaganj mau

मऊ : खेत में लगे खंभे में उतरा करंट, चपेट में आने से किसान की मौत

Tue, 06 Aug 2019 02:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 06 Aug 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
farmer died due to current in pole field kopaganj mau
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में करंट लगने से किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज गांव निवासी सुबह संतोष यादव(45) मंगलवार की सुबह करीब सात बजे अपने धान के खेत में पानी की स्थिति देखने के लिए गए थे। ताकि खेत में पानी कम होने पर खेतों में पानी चलाया जा सके। वहीं खेत पर ही बिजली का खंभा लगा है।
विज्ञापन


इसी बीच अचानक बिजली के खंभे में करंट आ गया। खंभा के संपर्क में आते ही संतोष झुलस गया और वहीं गिर पड़ा। इस दौरान आसपास के खेतों में मौजूद कुछ लोगों ने संतोष को झुलसा देखा तो दंग रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से संतोष को खंभे से अलग किया। इसके बाद आनन-फानन में उसे कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार को रो- रोकर हुआ बुरा हाल :
किसान की मौत की सूचना से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की दो बेटियां और एक बेटा है। किसान की मौत से गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed