{"_id":"5d35f55a8ebc3e6c914ab2c8","slug":"dm-take-rights-of-pradhan-ubhbha-vill-ghorawal-sonbhadra-clash-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र हत्याकांड : सीएम योगी की सख्ती के बाद डीएम ने छीने प्रधान के अधिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनभद्र हत्याकांड : सीएम योगी की सख्ती के बाद डीएम ने छीने प्रधान के अधिकार
Mon, 22 Jul 2019 11:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 22 Jul 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 जुलाई को सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र के उभ्भा गांव हुए जमीन के झगड़े में 10 लोगों की हत्या के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद सोमवार को डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने गांव के प्रधान यज्ञदत्त के अधिकार छीन लिए। साथ ही जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय टीम बना दी है। प्रशासन ने ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के संचालन के लिए गामा, दीपनारायण और कालीचरन को सदस्य नामित किया है, जो प्रधान के पद, दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
17 जुलाई को घोरावल के उभ्भा गांव में जमीन संबंधी विवाद में 10 की हत्या और 28 लोग घायल कर दिए गए थे। पुलिस ने इस मामले में ग्राम प्रधान, उसके भाइयों समेत 28 पर नामजद और 50 अज्ञात पर केस दर्ज किया था।
मामले के प्रमुख आरोपी प्रधान यज्ञदत्त और अन्य को पुलिस गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है। डीएम ने बताया कि प्रधान के जेल में बंद होने से मूर्तिया ग्राम पंचायत का विकास प्रभावित हो रहा है। इस नाते वहां संयुक्त प्रांत पंचायत राज अधिनियम में निहित प्रावधानों के तहत प्रधान पद के कार्यों के संचालन के लिए अग्रिम आदेश तक तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है। यह समिति प्रधान पद के दायित्वों का निर्वहन करेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : सोनभद्र हत्याकांड : मृतकों के परिजनों से मिले सीएम योगी, मिलेगी 18-18 लाख रुपये की सहायता
ये भी पढ़ें : सोनभद्र नरसंहार पर बोले सीएम योगी- ये कांग्रेस का पाप है, सपा के लोगों का हाथ है
ये भी पढ़ें : सोनभद्र की घटना पर सीएम योगी बोले- हत्याकांड के पीछे राजनीतिक साजिश
ये भी पढ़ें : यूपी : आधे घंटे तक लगातार होती रही फायरिंग, खूनी संघर्ष से कांप गई लोगों की रूह
ये भी पढ़ें : सोनभद्र : खूनी संघर्ष के पीछे सोसायटी की जमीन, विवाद में आईएएस का भी नाम शामिल