फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath visit Sonbhadra meet family members of the victims of Sonbhadra firing incident

सोनभद्र हत्याकांड : मृतकों के परिजनों से मिले सीएम योगी, मिलेगी 18-18 लाख रुपये की सहायता

Sun, 21 Jul 2019 08:16 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: Sayali Maurya Updated Sun, 21 Jul 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath visit Sonbhadra meet family members of the victims of Sonbhadra firing incident
पीड़ितों से मिले सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों से मिलने रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को साढ़े 18 लाख रुपये और घायलों के परिजनों को ढाई लाख रुपये की सहायता राशि देने की बात कही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह साढ़े 11 बजे हेलीकॉप्टर से सोनभद्र के म्योरपुर पहुंचे, जहां से वह म्योरपुर हेलीपैड से दूसरे हेलीकॉप्टर द्वारा घोरावल के लिए रवाना हो गए। इस दौरान सीएम के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी थे। यहां वह पीड़ितों के परिजनों से मिले।
विज्ञापन


करीब 12 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ उभ्भा गांव के कार्यक्रम स्थल प्राथमिक विद्यालय पहुंचे और 12 बजकर 21 मिनट पर पीड़ितों के परिजनों से मिले। इस दौरान उन्होंने मृतक सुखवंती की आश्रित पूनम को चेक दिया। साथ ही 21 घायलों के परिजनों को 50-50 हजार का चेक दिया। करीब एक बजे सीएम योगी उभ्भा गांव के उस स्थान पर पहुंचे जहां, गोलीबारी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मिले :
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नरसंहार के पीड़ितों से मिलकर उनका दुख-दर्द जाना और सांत्वना दी। राजकीय विमान से म्योरपुर हवाई पट्टी पर उतरने के बाद वह हेलीकॉप्टर से उभ्भा गांव पहुंचे और लोगों से मुलाकात के साथ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मुख्य सचिव डॉ अनूप चन्द्र पांडेय और डीजीपी ओपी सिंह भी मौजूद रहे। करीब 2 बजे उन्होंने जिला अस्पताल जाकर घायलों और परिजनों से मुलाकात की।

ये भी पढ़ें : सीएम योगी के सोनभद्र पहुंचने से पहले सियासी उबाल, पूर्व विधायक समेत कई गिरफ्तार

पीड़ितों की हर संभव मदद :
पीड़ितों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिकायत की बच्चे जब मूर्तियां गांव में पढ़ने जाते हैं, तो प्रधान पक्ष के लोग तालाब में फेंकने की धमकी देते हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने वहां पुलिस चौकी खोलने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की हर संभव मदद करना सरकार की प्राथमिकता है। साथ ही पीड़ित वनवासियों को कॉलोनी बनाकर एक-एक आवास दिया जाएगा।

सरकार की ओर से दी गईं सुविधाएं:
सीएम ने कहा कि जो जहां खेत जोत रहा है, वह वहीं जोतेगा। 60 साल से ऊपर के वृद्ध, विधवा, दिव्यांगजन को सरकार की ओर से पेंशन दी जाएगी। मृतकों के खाते में चार लाख 12 हजार पांच सौ की राशि समाज कल्याण विभाग की ओर से भेजी गई है, जो सोमवार को खाते में पहुंच जाएगी। सीएम ने कहा कि सहायता राशि में वृद्धि कर साढ़े 18 लाख कर दिया जाएगा। इसी तरह घायलों की राशि बढ़ा कर ढाई लाख कर दी गई है। जो अलग-अलग किस्तों मे दी जाएगी।

सीएम ने राहतों का पिटारा खोल दिया है। बिजली कनेक्शन, सोलर लाइट, आंगनबाड़ी केंद्र, घोरावल में फायर ब्रिगेड की स्थापना करने की घोषणा की है। इसके साथ ही गांव में जूनियर हाईस्कूल और आवासीय विद्यालय और आवासीय विद्यालय खोल जाएंगे और सरकार घायलों के इलाज का सारा खर्च उठाएगी।

ये भी पढ़ें : सोनभद्र : सीएम योगी के दौरे पर प्रियंका ने किए दो ट्वीट, एक में कहा- अपना फर्ज पहचानना अच्छा है

चप्पे-चप्पे पर पुलिस :
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान किसी तरह की बाधा ना उत्पन्न होने पाए, कोई उनके फ्लीट के आगे कूदकर व्यवधान ना डाले या विरोध दर्ज ना करा सके इसके लिए पुलिस काफी सतर्क है। कई राजनीतिक दलों को भी हिरासत में लेकर उन्हें शहर से बाहर के थानों में रखा गया है। जिला अस्पताल में भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात हैं।

प्रियंका गांधी का ट्वीट :
प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के सोनभद्र जाने का मैं स्वागत करती हूं। देर से ही सही, पीड़ितों के साथ खड़ा होना सरकार का फर्ज है। अपना फर्ज पहचानना अच्छा है। उभ्भा को लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा है। उम्मीद है कि उभ्भा के पीड़ितों को न्याय मिलेगा और उनकी 5 मांगों को माना जाएगा।

प्रियंका गांधी की सरकार से पांच मांगें :
सोनभद्र के उभ्भा गांव के पीड़ितों के साथ मीडिया से मुखातिब प्रियंका गांधी ने सभी पीड़ितों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की थी। घटना में मरने वाले और घायलों दोनों को इतनी ही राशि देने की मांग की। घटना के बाद जो मुकदमे दर्ज हुए हैं, उनकी सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए, जिससे जल्द निबटारा हो और दोषियों को सजा मिले। इस दौरान उन्होंने कहा कि जमीन का मालिकाना हक आदिवासी किसानों को मिले। उस जमीन पर सालों से आदिवासी खेती करते आ रहे हैं। अब उन्हें इसका मालिकाना हक दिया जाए। पीड़ित पक्ष के भी लोगों के खिलाफ जो मुकदमा दर्ज किया गया है उसे जल्द खत्म किया जाए।

ये भी पढ़ें : सोनभद्र की घटना के लिए कांग्रेस और सपा नेता जिम्मेदार, कार्रवाई के लिए रहें तैयार: योगी
 

सपा कार्यालय पर पुलिस तैनात :
सोनभद्र हत्याकांड को लेकर सियासी बवाल भी थम नहीं रहा है। एक ओर प्रियंका गांधी को सोनभद्र जाने पर पुलिस ने हिरासत में लिया था, तो वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के आने का विरोध कर रहे राबर्ट्सगंज में सपा के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी काला झंडा दिखाकर विरोध कर रहे थे। इसके साथ ही सपा कार्यालय पर पुलिस तैनात कर दी गई, जहां कार्यकर्ताओं को वहीं रोक दिया गया है। उन्हें वहां से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है।

सपा कार्यालय पर तैनात पुलिस और कार्यकर्ता

बता दें कि, सोनभद्र के घोरावल थानाक्षेत्र के मूर्तिया (उभ्भा) गांव में 17 जुलाई को नरसंहार हुआ था। बीते बुधवार की दोपहर में सौ बीघा विवादित जमीन को लेकर गुर्जर और गोड़ बिरादरी में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान फायरिंग के साथ जमकर लाठी-डंडे और फावड़े भी चले थे। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए थे। जिसके बाद जिले में धारा 144 लागू कर दी गई।


ये भी पढ़ें : सोनभद्र : जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, 10 लोगों की मौत, 26 घायल

वहीं, 19 जुलाई को वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंच कर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोनभद्र हत्याकांड में घायलों का हाल जाना। इसके बाद सोनभद्र के उभ्भा गांव में खूनी संघर्ष में मारे गए आदिवासियों के परिजनों से मुलाकात करने जाने लगीं। इस पर दिन में 11.55 बजे मिर्जापुर की रायनपुर पुलिस चौकी के सामने प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed