फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BSP leader beat policeman in azamgarh

आजमगढ़ में बसपा नेता की दादागीरी, जाम में फंसने पर सरेआम सिपाही को पीटा

Mon, 22 Jan 2018 01:02 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला वाराणसी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला वाराणसी Updated Mon, 22 Jan 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
BSP leader beat policeman in azamgarh
demo pic
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक बसपा नेता ने सिपाही को पीट दिया। सिपाही का दोष सिर्फ ‌इतना था कि उसने बसपा नेता को जाम होने के कारण गाड़ी को साइड लगाने के लिए कहा था। घटना के बाद पुलिसकर्मी बसपा नेता को गाड़ी के साथ थाने ले गए। थाने पर गाड़ी को सीज करने के साथ बसपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


जिले के जीयनपुर चौक पर रविवार शाम जाम लगा हुआ था। कोतवाली के सिपाही जाम खुलवाने के प्रयास में जुटे थे। इसी दौरान बहुजन समाज पार्टी के मऊ जिले के महासचिव चंद्रशेखर अपने परिवार के साथ बोलेरो गाड़ी से जा रहे थे। तभी मौके पर तैनात सिपाही ने गाड़ी को साइड लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन


इस बात पर घोसी निवासी चंद्रशेखर सिपाही से गाली-गलौज करते हुए उलझ गए और उस पर लात चला दी। सिपाही उस नेता की इस हरकत से आक्रोशित हो गए और थाने चलने के लिए कहा। इस पर गाड़ियों में बैठे नेता के समर्थक और परिजन सिपाहियों पर टूट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी मौके पर थाने की पुलिस पहुंच गई और नेता को गाड़ी सहित थाने ले गए। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर वाहन को सीज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। देर रात तक बहुजन समाज पार्टी के कई नेता उसे छुड़ाने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed