फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   big crime news in varanasi nearby district mau ballia chandauli

वाराणसी सहित इन जिलों में हुईं आपराधिक घटनाएं, जानें कौन सी हैं वो खबरें

Sat, 21 Sep 2019 07:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 21 Sep 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
big crime news in varanasi nearby district mau ballia chandauli
क्राइम न्यूज यूपी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी सहित आसपास के जिलों में आपराधिक मामले में कम नहीं हो रहे हैं। मझ जिले में पुरानी जमीन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही वाराणसी में भी बदमाशों ने दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी। चंदौली में पीएम आवास के लाभार्थी से घूस लेने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं बलिया में सितंबर को डेढ़ लाख लूट फरार हुए बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाकी खबरें पढ़ें आगे...
विज्ञापन


मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुर ग्राम पंचायत के हुड़हरा की मठिया गांव में दो पट्टीदारों के बीच जमीनी विवाद को लेकर उपजे विवाद में शुक्रवार की देर रात खूनी संघर्ष हुआ। धारदार हथियार से लैस पट्टीदार ने अपने साथियों संग दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन


क्लिक कर पढ़ें खबर : यूपी : जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन लोगों की हत्या से गांव में दहशत
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के काली महाल क्षेत्र में शनिवार सुबह पिशाचमोचन की गद्दी और संपत्ति विवाद में पूजा कराने जा रहे कर्मकांडी ब्राह्मण और पत्नी की घर में नृशंस हत्या कर दी गई।

क्लिक कर पढ़ें खबर : डबल मर्डर : कर्मकांड कराने वाले गद्दी संचालक और पत्नी की हत्या, एसएसपी से लिपटकर खूब रोया बेटा

चंदौली जिले में पीएम आवास के लाभार्थी से घूस लेने वाले सकलडीहा ब्लॉक के दुदौली के प्रधान बजरंगी को शुक्रवार की रात पुलिस ने डेढ़गावा बाजार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लाभार्थी से वसूले गए दस हजार रुपये बरामद कर लिए।

क्लिक कर पढ़ें खबर : चंदौली : पीएम आवास के लाभार्थी से घूस लेने वाला प्रधान गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

बलिया जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर कोतवाली के माल्देपुर मोड़ के पास से तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्लिक कर पढ़ें खबर : बलिया : 5 सितंबर को डेढ़ लाख लूट कर फरार हुए बदमाश अब पुलिस के हत्थे चढ़े, असलाह और कार बरामद

भदोही जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह से हुई पिटाई में घायल गुलाबधर बिंद की शनिवार को उपचार के दौरान ट्रामा सेंटर वाराणसी में मौत हो गई। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। इस दौरान ग्रामीण उग्र हो गए और गांव वालों का गुस्सा देखते हुए मौके पर तहसीलदार(भदोही) पहुंचे गए।

क्लिक कर पढ़ें खबर : यूपी : बच्चा चोरी की अफवाह में घायल अधेड़ की मौत, आठ अभी भी अस्पताल में भर्ती, दो गिरफ्तार

मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के बसही कला गांव में स्थित फोरलेन सड़क निर्माण कर रही डीबीएल कंपनी के कैंप में शुक्रवार शाम एक दस वर्षीय बच्चे की दबकर मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर तोड़फोड़ करते हुए कंपनी को काफी क्षति पहुंचाई। कैंपस में खड़े दर्जनो वाहनों के शीशे तोड़ दिए।

क्लिक कर पढ़ें खबर : मिर्जापुर : ट्रक से दबकर मासूम की मौत, ग्रामीणों की जमकर तोड़-फोड़ से 25 लाख का नकुसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed