फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP News in Hindi: child died in truck accident in lalganj mirzapur

मिर्जापुर : ट्रक से दबकर मासूम की मौत, ग्रामीणों की जमकर तोड़-फोड़ से 25 लाख का नकुसान

Sat, 21 Sep 2019 01:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 21 Sep 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
UP News in Hindi: child died in truck accident in lalganj mirzapur
तोड़-फोड़ के बाद ट्रक। - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के बसही कला गांव में स्थित फोरलेन सड़क निर्माण कर रही डीबीएल कंपनी के कैंप में शुक्रवार शाम एक दस वर्षीय बच्चे की दबकर मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर तोड़फोड़ करते हुए कंपनी को काफी क्षति पहुंचाई। कैंपस में खड़े दर्जनो वाहनों के शीशे तोड़ दिए।

विज्ञापन


आवासीय एवं ऑफिसियल भवन में लगे शीशे आदि को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। आरोप है कि मौके का फायदा उठा कर चोरी भी की गई। घटना के घंटे भर बाद मौके पर पुलिस पहुंची। सुरक्षा को देखते हुए मौके पर पुलिस बल लगाया गया है। घटना के बाद से शनिवार को भी कंपनी का काम बंद है।
विज्ञापन


कंपनी में कार्यरत लोग दहशत के कारण रात मे कंपनी कैंपस से भाग गए थे। तोड़फोड़ में कंपनी ने 25 लाख रुपए का नुकसान होने का दावा किया गया है। शुक्रवार शाम को पतुलखी गांव निवासी महेश का 10 वर्षीय पुत्र ऋषि वाहन से दबकर मौत हो गई थी। महेश की कंपनी कैंपस के बाहर चाय पान की दुकान है। ऋषि दुकान पर आया था और साइकिल से कैंपस के अंदर घूमने चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषि के साथ एक लड़का और था जो बचकर भाग गया लेकिन ऋषि नहीं बच सका। वह वाहन की चपेट में आ गया। जिसकी मौके पर मौत हो गई। बताया गया कि यही पर ऋषि का मामा काम करता है। उसी से मिलने के लिए वह जा रहा था। जिस वाहन से यह घटना हुई थी। वह वाहन डीबीएल कंपनी का नहीं था।

वह मैहर सीमेंट कंपनी से सीमेंट लेकर आया हुआ था। हादसे की घटना की जानकारी होते ही बगल के पतुलखी गांव के आक्रोशित ग्रामीण डीबीएल कंपनी कैंपस में पहुंच कर वहां पर खड़े 50 से अधिक हाइबा ट्रकों का शीशा तोड़ दिया। स्थिति की गंभीरता को देख कंपनी के काम में लगे सभी वर्कर वहां से भाग गए।

तोड़-फोड़ में आवासीय व आफिस के लिए बनाए गए भवनों में लगे कांच को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। कंपनी के अंदर बड़े जेनरेटर को बंद कर अंधेरे का फायदा उठा कर लूट पाट कर चोरी करने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद कोतवाल श्याम बिहारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे मे लिया।

पुलिस के पहुचने के पहले तोड़-फोड़ करने के बाद ग्रामीण वहां से जा चुके थे। कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक संजीव कुमार व राघवेंद्र पांडेय ने बताया कि तोड़-फोड़ में 25 लाख से अधिक का का नुकसान हुआ है। इसमें और भी पता किया जा रहा है। जिसमें इससे अधिक का भी नुकसान हो सकता है।

उन्होंने बताया कि कंपनी कैंपस के अंदर किसी का भी बिना अनुमति प्रवेश वर्जित है। जिसके लिए गार्ड की तैनाती की गई है। घटनास्थल से सौ मीटर सौ मीटर की दूरी पर दोनों तरफ गार्ड तैनात थे। बताया गया की तोड़ फोड़ में हुए वास्तविक नुकसान का आंकलन करने के बाद थाने मे तहरीर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed