फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh two sides fracas for capture of pigeon

आजमगढ़ में कबूतर पकड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Mon, 17 Apr 2017 08:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 17 Apr 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh two sides fracas for capture of pigeon
azamgadh police - फोटो : अमर उजाला

मुबारकपुर के गजहड़ा गांव के देवली खालसा पूरवे में सोमवार की दोपहर कबूतर पकड़ने बिना बताए एक व्यक्ति की छत पर चढ़ने की बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को सीएचसी मुबारकपुर में भर्ती कराया गया जिसमें से एक युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद उपजे तनाव को देखते हुए गांव में एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


मुबारकपुर थाना क्षेत्र गजहड़ा गांव में चिकनपुरवा और देवली खालसा दो पूरवा है। दोनों आपस में सटा हुआ है। देवली खासला गांव निवासी जफरुल अली कबूतर पाले हुए हैं। उनका एक कबूत उड़कर चिकनपुरवा निवासी महेंद्र यादव के घर की छत पर चला गया। उसे पकड़ने के लिए जफरुल अली का भाई शाहरुख पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार के प्रयास के बाद भी जब कबूतर वहां से नहीं उड़ा। इसके बाद दो लोग कबूतर पकड़ने के लिए छत पर चढ़ गए। बिना बताए छत पर चढ़ने पर महेंद्र ने आपत्ति जताई। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। हालांकि मामला शांत हो गया। लेकिन कुछ देर बाद पुन: दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए।

इनमें जमकर मारपीट होने लगी। मामला दो अलग-अलग समुदाय का होने की वजह से दोनों तरफ से लोग भारी संख्या में आ गए। मारपीट में एक पक्ष से महेंद्र (35), उसका भाई शक्ति यादव (26) और दूसरे पक्ष से जफरुल अली (25) और उसका भाई शाहरुख (20) घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर कुछ ही देर में वहां एसपी ट्रैफिक एच रहमान, सीओ सदर सच्चिदानंद के अलावा डायल 100 की पुलिस के अलावा प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर संतलाल यादव, कोतवाल जीयनपुर संजय वर्मा, प्रभारी निरीक्षक जहानागंज परमानंद मिश्र पहुंच गए।

पुलिस ने मामले को शांत करा दिया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने महेंद्र यादव को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अन्य तीनों का वहीं पर इलाज चल रहा है।


एसपी ट्रैफिक एच रहमान ने बताया कि तनाव को देखते हुए मौके पर एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई है। घटना के संबंध में दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर दो-दो लोगों को नामजद और एक-एक दर्जन अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed