फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   azamgarh man killed wife in financial crisis an throw body in river

आर्थिक तंगी के कारण पत्नी का गला घोंट कर नदी में फेंका, बच्चों को भी मारना चाहता था

Tue, 25 Jul 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 25 Jul 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
azamgarh man killed wife in financial crisis an throw body in river
आर्थिक तंगी से परेशान एक युवक ने सोमवार की देर शाम निजामाबाद थाना क्षेत्र के भदुली पुल पर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव तमसा नदी में फेंक दिया। वह बच्चों की भी हत्या करना चाहता था, लेकिन पत्नी ने उन्हें भगा दिया था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


निजामाबाद के शिवली निवासी पतिराज राम की बेटी माया (26) की शादी बैरमपुर गांव निवासी बृजभान से हुई थी। दोनों का एक बेटा किशन (08) है। बाद में बृजभान ने माया को छोड़ दिया। करीब तीन वर्ष पूर्व माया की शादी बिलरियागंज के सियरहां झूसी गांव निवासी विनोद राम के साथ कर दी गई।
विज्ञापन


विनोद की भी पहली पत्नी उसे छोड़ गई थी। पहली पत्नी से विनोद को दो बेटियां हिमांशी (12) व खुशी (07) हैं। विनोद के घर वालों ने उसके हिस्से की जमीन उसे नहीं दी है। घर वालों से विवाद हो जाने पर विनोद, पत्नी और बच्चों के साथ शिवली स्थित ससुराल आकर रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां वह मेहनत-मजदूरी करता था। आर्थिक तंगी से परेशान विनोद बच्चों की पढ़ाई-लिखाई को लेकर चिंतित रहता था। सोमवार को माया के दांत में दर्द होने लगा। विनोद बच्चों के साथ माया को दवा दिलाने बाजार के डॉक्टर के यहां पहुंचा। इसके बाद देर शाम सभी पैदल शिवली जा रहे थे।

जैसे ही विनोद तमसा नदी के भदुली पुल पर पहुंचा, पत्नी का गला दबाकर उसे पीटने लगा। यह देख बच्चे छुड़ाने लगे तो वह बेटे और बेटियों का भी गला दबाने लगा। यह देख माया, पति विनोद से भिड़ गई और हाथापाई करने लगी। उसने कसम देकर बच्चों को घर भगा दिया।


माया के बच्चे भागकर शिवली गांव पहुंचे। इस दौरान विनोद ने माया की गला दबाकर हत्या कर दी और लाश नदी में फेंककर पुल पर बैठकर रोने लगा। सूचना पर ससुर पतिराज सहित अन्य लोग पहुंचे तो विनोद ने घटना की जानकारी दी।

ग्रामीणों ने माया की लाश नदी से निकाली और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने विनोद को हिरासत में लेकर माया की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed