फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   डीआईओए दफ्तर का बाबू गिरफ्तार-BALLIA

डीआईओए दफ्तर का बाबू गिरफ्तार-BALLIA

Wed, 08 May 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
डीआईओए दफ्तर का बाबू गिरफ्तार-BALLIA
बलिया। एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को डीआईओएस कार्यालय के एक वरिष्ठ लिपिक को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से दो हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर कोतवाली में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

मनियर ब्लॉक के रिगवन गांव निवासी राजेश कुमार पांडेय इंटर कॉलेज ताजपुर मुडि़यारी में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं। उन्होंने जीपीएफ से ढाई लाख रुपये निकालने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आवेदन किया था। जिला विद्यालय निरीक्षक ने आवेदन संयुक्त शिक्षा निदेशक, आजमगढ़ को भेज दिया। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने स्वीकृति देते हुए पत्रावली जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भेज दी। इसके बावजूद पटल प्रभारी और वरिष्ठ लिपिक खड़ग बहादुर खरवार ने कोई कार्रवाई नहीं की। राजेश कुमार के अनुसार, वरिष्ठ लिपिक इस काम के लिए 10 हजार रुपये मांगने लगे। काफी प्रयास के बाद वह दो हजार रुपये लेकर काम करने को तैयार हुए। इसके बाद राजेश कुमार ने वाराणसी में एंटी करप्शन कार्यालय में इसकी शिकायत की। टीम ने कार्रवाई के लिए आठ मई की तिथि तय की। एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर सुरेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि टीम के सदस्य सादे वेश में डीआईओएस कार्यालय पहुंचे और पाउडर लगे दो हजार रुपये राजेश कुमार को दिए। राजेश ने ज्यों ही ये रुपये वरिष्ठ लिपिक को दिए, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद टीम आरोपी को लेकर कोतवाली पहुंची और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed