फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime

मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Fri, 13 Sep 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
crime
फोटो...
विज्ञापन

मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
- रिवाल्वर, पिस्टल, 15 कारतूस और बाइक बरामद, गुर्गे के साथ सरगना झुन्ना पंडित भागा
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। रिंग रोड के समीप ऐढे़ में गुरुवार की रात मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार किए गए। दोनों की शिनाख्त 25 हजार के इनामी बदमाश दीपक राजभर उर्फ मान्या और 15 हजार के इनामी बदमाश शैलेश पटेल के तौर पर हुई है। पुलिस की गोली से घायल दोनों बदमाशों को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के पास से .32 बोर की देसी रिवाल्वर, .32 बोर की देसी पिस्टल, 15 कारतूस और बगैर नंबर की बाइक बरामद की गई है। दोनों बदमाश सथवां के पूर्व प्रधान राजेश पटेल के अपहरण व रंगदारी मांगने और मढ़वा के दिव्यांग दुकानदार दिलीप पटेल की हत्या व मजदूर अजीमुद्दीन की हत्या के प्रयास में वांछित थे। मुठभेड़ के दौरान दोनों का सरगना एक लाख का इनामी बदमाश झुन्ना पंडित अपने गुर्गे टुनटुन पटेल के साथ भाग निकला।
क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह को सूचना मिली थी कि दो बाइक पर सवार बदमाश रिंग रोड से होकर लमही की ओर जा रहे हैं। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी ने इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी के साथ ऐढ़े स्थित हेलीपैड के समीप वाहन चेकिंग शुरू कराई। दो बाइक पर सवार युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। तकरीबन 13 से 15 राउंड हुई फायरिंग में सोयेपुर निवासी दीपक के दाएं और हासिमपुर के शैलेश के बाएं पैर में गोली लगी। बदमाशों ने इंस्पेक्टर कैंट के सीने को लक्ष्य कर गोली मारी थी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण वह बाल-बाल बच गए। इनामी झुन्ना और उसके गुर्गे की तलाश में देर रात तक ऐढ़े और आसपास के गांव में पुलिस की कांबिंग जारी रही।
विज्ञापन

----------
दोनों से पूछताछ करेंगे, खंगाली जाएगी कॉल डिटेल
बदमाशों से मुठभेड़ की सूचना पाकर ऐढ़े गांव में सीओ कैंट डॉ. अनिल कुमार, एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र और एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह के साथ एसएसपी पहुंचे। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि दोनों बदमाशों के पास से बरामद मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जाएगी। दोनोें से पूछताछ कर उनके गिरोह के सरगना झुन्ना और अन्य बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। झुन्ना और उसके गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश में क्राइम ब्रांच और कैंट पुलिस की तीन टीमें लगाई गई है। एसएसपी ने बताया कि बदमाशोें की गिरफ्तारी में क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह, कैंट इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी, एसआई प्रदीप यादव, सुमंत सिंह, पुनदेव सिंह, घनश्याम वर्मा, रामभवन यादव, सुरेंद्र मौर्या, कुलदीप सिंह, चंद्रसेन सिंह और रामानंद यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
दिल्ली में छुपा झुन्ना पैसे लेना जा रहा था लमही
दोनों बदमाशों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि मढ़वा के दिव्यांग दुकानदार की हत्या के बाद झुन्ना पंडित मिर्जापुर और फिर नई दिल्ली में छुपा था। उसके पैसे खत्म हो गए थे तो लमही के एक काश्तकार को उसने व्यवस्था करने को कहा था। इसी वजह से झुन्ना वापस बनारस आया था और उन दोनों व टुनटुन को लेकर काश्तकार के पास जा रहा था। हालांकि दोनों बदमाश काश्तकार का नाम नहीं बता सके। दोनों ने बताया कि काश्तकार कौन था, इस बारे में सिर्फ झुन्ना जानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed