पेट्रोल पंप पर अगर हैं खड़े तो न करें मोबाइल पर बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरतारा क्षेत्र में बुधवार शाम युवती की चेन छीनने में असफल बदमाश मोबाइल छीनकर बाइक से भागा। वहां से गुजर रहे क्राइम ब्रांच के दो सिपाहियों ने शोर सुना तो पीछा कर बदमाश को दबोच लिया। बदमाश की शिनाख्त कैंट थाने के नई बाजार निवासी नौशाद के तौर पर हुई है। उसे मंडुवाडीह थाने की पुलिस को सौंपा गया है।
लोहता क्षेत्र की नेहा कौशर अपने भाई के साथ बाइक से कैंट से घर जा रही थीं। लहरतारा क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार बदमाश ने नेहा के गले पर झपट्टा मार कर चेन छीनने की कोशिश की। असफल रहने पर नेहा के हाथ से मोबाइल छीन लिया। इसी दौरान वहां से क्राइम ब्रांच के सिपाही जितेंद्र यादव और अनूप कुशवाहा गुजर रहे थे।
दोनों ने नेहा का शोर सुना तो बदमाश का पीछा किया और थोड़ी ही दूर पर उसे पकड़ लिया। बदमाश के पास से नेहा का मोबाइल भी बरामद हो गया। क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि नौशाद पहले भी इस तरह की आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। मंडुवाडीह थाने की पुलिस नौशाद से पूछताछ कर रही है।