फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crim

डॉ. आलोक की रात गुजरी आंखों में, बैरक में बदलते रहे करवट

Sat, 27 Jul 2019 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
crim
वाराणसी। टैगोर टाउन की डॉ. रीना सिंह की हत्या के आरोप में गिरफ्तार उनके पति डॉ. आलोक सिंह को गुरुवार की रात जिला जेल की सलाखों के पीछे नींद नहीं आई। जेल सूत्रों ने बताया कि डॉ. आलोेक रात भर बैरक नंबर 10 में 140 बंदियों के बीच कभी करवट बदल रहे थे तो कभी टहलने लग जा रहे थे। जिला जेल का भोजन भी उन्हें रास नहीं आया और शुक्रवार को अन्य बंदियों से दूरी बना कर गुमसुम से बैरक में ही बैठे रहे। वहीं, डॉ. आलोक के बारे में जानने के लिए उनकी बैरक के बंदियों में खासी उत्सुकता देखी गई।
विज्ञापन

बीती दो जुलाई को डॉ. रीना की संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। डॉ. रीना के पिता रंगनाथ सिंह की तहरीर के आधार पर डॉ. आलोक और उनके मां-बाप के खिलाफ कैंट थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। गुरुवार को नाटकीय घटनाक्रम के बीच डॉ. आलोक को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा। कैंट पुलिस के अनुसार प्रकरण में फरार घोषित डॉ. आलोक के मां-बाप की तलाश की जा रही है और दोनों ने समर्पण नहीं किया तो उनकी संपत्ति की कुर्की के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा। इसके साथ ही डॉ. आलोक को पूछताछ के लिए कस्टडी रिमांड में लेने का प्रार्थना पत्र अदालत में दिया जाएगा। उधर, जिला कारागार के जेलर पीके त्रिवेदी ने बताया कि अन्य बंदियों की तरह से ही डॉ. आलोक को भी रखा गया है और कोई विशेष सुविधा नहीं दी गई है।
विज्ञापन

सुसाइड नोट और एफएसएल की रिपोर्ट में हो सकता है खेल
डॉ. रीना के पिता रंगनाथ सिंह ने शुक्रवार को बताया कि उनकी बेटी का सुसाइड नोट मिलने का दावा पुलिस ने किया था। इसके साथ ही एफएसएल टीम ने उनकी बेटी की मौत की घटना का नाट्य रूपांतरण किया था। सुसाइड नोट की सत्यापन रिपोर्ट और एफएसएल की रिपोर्ट आनी बाकी है। आशंका जताई कि डॉ. आलोक के करीबी राजनेता और आईएएस जीजा के प्रभाव में आकर रिपोर्ट में खेल किया जा सकता है। उन्होंने जिले के पुलिस महकमे के आला अफसरों के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है कि दोनों रिपोर्ट में किसी प्रकार की लीपापोती न होने पाए। इसके साथ ही मांग की है कि उनकी बेटी की हत्या के आरोपी उसके सास और ससुर को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed