फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Credit system will be implemented in the affiliated colleges of Kashi Vidyapeeth

Varanasi News: काशी विद्यापीठ के संबद्ध कॉलेजों में लागू होगा क्रेडिट सिस्टम

Wed, 14 Jan 2026 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Credit system will be implemented in the affiliated colleges of Kashi Vidyapeeth
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध कॉलेजों में क्रेडिट सिस्टम लागू कर दिया गया है। दिसंबर 2025 में हुई विद्यापरिषद की बैठक में विश्वविद्यालय में संचालित सभी पाठ्यक्रमों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और समर्थ पोर्टल के अनुसार कॉलेजों में सेमेस्टर और क्रेडिट सिस्टम लागू करने का फैसला हुआ था। वाराणसी और चंदौली जिले के कॉलेजों में नई शिक्षा नीति के आधार पर ही परीक्षा कराई जाएंगी। इससे सभी कॉलेजों में समान परीक्षा प्रणाली और अन्य व्यवस्थाएं भी समान हो जाएंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से संबद्ध वाराणसी और चंदौली जिले में 150 से अधिक कॉलेज हैं। यहां स्नातक-स्नातकोत्तर सहित अन्य पाठ्यक्रम संचालित हैं। इससे पहले नई शिक्षा नीति के तहत ही स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में चार क्रेडिट की शोध परियोजना को भी मंजूरी मिली थी। अब काशी विद्यापीठ की परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से वाराणसी और चंदौली जिले के प्राचार्यों को एक पत्र भेजकर बताया गया है कि सभी पाठ्यक्रमों की संरचना राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं समर्थ पोर्टल में दी गई जानकारी के अनुसार ही है। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि 22 दिसंबर 2025 को विद्या परिषद की बैठक में पाठ्यक्रमों की संरचना अनुमोदित की गई जो सत्र 2025-26 से ही लागू होंगी। वर्तमान सत्र 2025-26 के पाठ्यक्रमों/विषयों की परीक्षा भी इसी के अनुसार कराई जाएगी। पेपर बनवाने का काम भी विद्यापरिषद से अनुमोदित पाठ्यक्रमों के अनुरूप ही कराया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सभी पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed