{"_id":"5d4dc14f8ebc3e6cc768b40c","slug":"craim-varanasi-news-vns477597124","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में पुिलस पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में पुिलस पर पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतासराय। सीधा गांव में शुक्रवार सुबह फंदे से लटकता शव मिलने पर हत्या का शक जताते हुए लोगों ने अब्बोपुर तिराहे पर जाम लगा दिया। सूचना पर शव कब्जे में लेने पहुंची पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें एसपी सिटी और थानाध्यक्ष समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। डीएम और एसपी के पहुंचने पर भी लोगों ने पथराव किया। मामले में 39 लोग हिरासत में लिए गए।
सीधा गांव के एक बाग में सुबह छह बजे लतीफपुर निवासी सोनू बिंद (26) का शव पेड़ से लटकता मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सुबह साढ़े आठ बजे अब्बोपुर तिराहे के पास खेतासराय-जैगहा मार्ग जाम कर दिया और एसपी को बुलाने की मांग की। पुलिस ने शव कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसमें एसपी सिटी अनिल पांडेय, थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, एसआई राजेश सिंह समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना पर कई थानों की फोर्स बुलाई गई और पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। दोपहर दो बजे डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी और एसपी विपिन कुमार मिश्र पहुंचे तो ग्रामीणों ने फिर पथराव कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 39 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस कार्रवाई के बाद गांव के कई लोग घर छोड़ कर भाग गए। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। एसपी विपिन मिश्र ने कहा कि पथराव के आरोप में 39 हिरासत में लिए गए हैं। इन पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
---