फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   craim

करेंट से दो किसानों की मौत, ग्रामीणों ने शव रख लगाया जाम

Sat, 27 Jul 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
craim
चोलापुर (वाराणसी) । बसाव गांव में शुक्रवार को खेत में पानी की पाइप फैलाने के दौरान करेंट की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने भैठौली चौराहे पर दोनों किसानों का शव रख कर भोजूबीर-सिंधारा मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगा दिया। पुलिस के काफी समझाने के बाद भी परिजन शव सौंपने को तैयार नहीं हुए तो लाठियां पटक कर सभी को तितर-बितर किया गया। चचेरे भाइयों की असामयिक मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।
विज्ञापन

चोलापुर थाना अंतर्गत बसाव गांव निवासी पूर्व प्रधान समरथी देवी के पति मन्ना राम (60) और उनके चचेरे भाई नखड़ू राम (55) धान की रोपाई के लिए सुबह खेत में पानी के लिए पाइप बिछा रहे थे। परिजनों के अनुसार एक किसान ने धान की नर्सरी को घड़रोज से बचाने के लिए खेत के चारों तरफ तार लगा रखा था। जिसमें करेंट आ रहा था। इसकी चपेट में नखड्ू आ गया। उसे बचाने के चक्कर में मन्ना भी करेंट की चपेट में आ गया। घटना की जानकारी होने पर दोनों के शव को परिजन चारपाई पर भैठोली चौराहे पर रख कर जाम लगा दिया। सूचना पाकर तहसीलदार सदर और सीओ पिंडरा के साथ चोलापुर, बड़ागांव और चौबेपुर थाने की पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

तहसीलदार सदर ने परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन देकर मन्ना के शव को पोस्टमार्टम के लिए ऑटो में रखवाया। नखड़ू के शव को पुलिस को ऑटो में रखने लगी तो ग्रामीण उग्र हो गए और नारेबाजी करने लगे। इस पर पुलिस ने लाठियां पटक कर सभी को तितर-बितर कर दिया। परिजनों ने बताया कि मन्ना राम के पांच बेटे और दो बेटियां हैं, जबकि नखड़ू एक बेटे और छह बेटियों के पिता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed