फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cow smugglers tried to crush the police

गो तस्करों ने पुलिस को कुचलने का किया प्रयास

Tue, 06 Jul 2021 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Cow smugglers tried to crush the police
मिर्जामुराद। रखौना गांव स्थित नेशनल हाइवे पर रविवार शाम पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक डीसीएम से 18 मवेशियों को बरामद किया। हालांकि पशु तस्कर फरार हो गए। इस दौरान गो तस्करों ने पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया।
विज्ञापन

बड़ागांव सीओ जगदीश कालीरमण ने बताया कि मिर्जामुराद पुलिस टीम को सूचना मिली कि प्रयागराज से एक ट्रक चंदौली की ओर जाने वाला है, जिसमें मवेशी लदे हुए हैं। हाइवे स्थित एक स्कूल के पास डीसीएम आते हुए दिखाई दी, जिसे रोकने का पुलिस टीम ने प्रयास किया तो डीसीएम चालक ने बैरिकेडिंग को टक्कर मारते हुए कुचलने की नीयत से गाड़ी की रफ्तार बढ़ाते हुए आगे निकल गई। भागते समय निर्माणाधीन रिंग रोड रखौना के पास डीसीएम का पहिया फंस गया और चालक, तस्कर भाग निकले। डीसीएम में 18 मवेशी बरामद हुए। इसमें तीन मृत थे। लखनऊ नंबर की गाड़ी के रजिस्ट्र्रेशन के आधार पर मालिक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, जैतपुरा पुलिस ने नक्खीघाट तिराहे के पास से सोमवार को पिकअप वाहन से दो मवेशियों को बरामद किया। इस दौरान आरोपी चौबेपुर के भंटू उर्फ शिवपूजन और चोलापुर के संतोष गिरी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह ग्रामीण क्षेत्रों से मवेशी चोरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed