{"_id":"600a63e30f9e307a047cb9ef","slug":"covid-vaccination-starts-in-second-phase-in-purvanchal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में दूसरे चरण में कोविड टीकाकरण शुरू, काशी में पीएम मोदी करेंगे संवाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में दूसरे चरण में कोविड टीकाकरण शुरू, काशी में पीएम मोदी करेंगे संवाद
Fri, 22 Jan 2021 11:04 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:04 AM IST
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल के सभी जिलों में दूसरे चरण में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हो गई। वाराणसी के जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में टीकाकरण शुरू हुआ। वाराणसी में पहले टीका लगवाने वालों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संवाद करेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मऊ में सात अस्पतालों में शुक्रवार की सुबह 10 बजे से टीकाकरण शुरू हो गया।
विज्ञापन
इसमे जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, घोसी, कोपागंज, रतनपुरा, परदहां को शामिल किया गया है। दूसरे चरण में 1600 हेल्थ वर्करों को कोविड वैक्सीन लगेगी। टीकाकरण घने कोहरे के चलते 20 मिनट से लेट शुरू हुआ। जिले में पहला टीका राजीव पांडेय और अखिलेश यादव को लगाया गया।
विज्ञापन
चंदौली लोगों को लगेगा टीका
चंदौली जिले में आज 1300 लोगों को टीका लगाया जाएगा। पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर 13 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर 100-100 लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।
विज्ञापन