{"_id":"60f3e5fd8ebc3e6d532d4304","slug":"cousin-brother-molested-cousin-sister-in-hotel-room-video-viral-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिश्ता किया कलंकित: होटल में नशीला पदार्थ खिलाकर चचेरी बहन से किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ता किया कलंकित: होटल में नशीला पदार्थ खिलाकर चचेरी बहन से किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
Sun, 18 Jul 2021 01:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:57 PM IST
सार
युवती ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसके बाद आरोपी युवक की तलाश जारी है। वह आरोप है कि दुष्कर्म का वीडियो आरोपी की पत्नी से सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म करके रिश्ते को कलंकित कर दिया है। युवती ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
फूलपुर थाना क्षेत्र के एक बाजार निवासी एक युवक ने रिश्ते में लगने वाली चचेरी बहन का दुष्कर्म कर कलंकित कर दिया। दो माह पूर्व एक होटल में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस बाबत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में युवती ने आरोप लगाया कि उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस बाबत इंस्पेक्टर फूलपुर दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि आरोपित युवक का उसकी पत्नी से और युवती का उसके पति से न्यायालय में मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन
तहरीर और वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के साथ पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। वहीं आरोप है कि वीडियो युवक की पत्नी ने वायरल किया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।