फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Couples get familiar with family planning facilities

परिवार नियोजन की सुविधाओं से रूबरू हुए दंपती

Fri, 22 Jan 2021 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Couples get familiar with family planning facilities
वाराणसी। परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित खुशहाल परिवार दिवस में दंपतियों को परिवार नियोजन से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान नियोजन के उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। जांच के बाद लोगों में गर्भ निरोधक दवाइयों का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

हर महीने की 21 तारीख को मनाए जाने वाले दिवस के तहत बृहस्पतिवार को महिला अस्पताल, शास्त्री अस्पताल रामनगर के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे लाभार्थियों ने अपनी समस्याएं बताईं, जो लोग पहले से उपायों को अपना रहे हैं, उसके लाभ के बारे में बताया। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि जनवरी 2020 के उपरांत जटिल गर्भावस्था की प्रसूताओं, नव विवाहित दंपती का आशा के द्वारा लिस्ट तैयार करके चरणबद्ध तरीके से काउंसिलिंग की जा रही है। परिवार नियोजन कार्यक्र म के नोडल अधिकारी, एडिशनल सीएमओ डॉ. राजेश प्रसाद ने बताया कि लोगों को परिवार नियोजन के साधनों, उनसे जुड़ी भ्रांतियों एवं सेवाओं की उपलब्धता आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed