{"_id":"6afd94305abfbea8370ef064","slug":"councilors-entrusted-with-the-responsibility-of-increasing-participation-in-the-digital-census-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: डिजिटल जनगणना में भागीदारी बढ़ाने के लिए पार्षदों को सौंपी जिम्मेदारी, घर-घर करेंगे जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: डिजिटल जनगणना में भागीदारी बढ़ाने के लिए पार्षदों को सौंपी जिम्मेदारी, घर-घर करेंगे जागरूक
Wed, 18 Nov 2026 05:34 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 18 Nov 2026 05:34 PM IST
सार
डिजिटल जनगणना में भागीदारी बढ़ाने के लिए पार्षदों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्षद इसके लिए लोगों को घर-घर जाकर जागरूक करेंगे। मेयर ने खुद स्व-गणना पूरी करने का हवाला दिया।
विज्ञापन
जनगणना-2027
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डिजिटल जनगणना के तहत चल रही स्व-गणना प्रक्रिया में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम ने पार्षदों को जिम्मेदारी सौंपी है। मंगलवार को नगर निगम सभागार में हुई बैठक में मेयर अशोक कुमार तिवारी ने पार्षदों से अपने-अपने वार्डों में जागरूकता अभियान चलाने की अपील की। वहीं, नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी ने ऑनलाइन पंजीकरण से लेकर 40 बिंदुओं पर जानकारी भरने तक की पूरी प्रक्रिया समझाई।
विज्ञापन
16 से 30 नवंबर तक चलने वाली इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए मंगलवार को नगर निगम सभागार में पार्षदों की विशेष बैठक हुई। मेयर अशोक कुमार तिवारी, नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी और अपर नगर आयुक्त बरखा सिंह ने पार्षदों को स्व-गणना की प्रक्रिया और इसके महत्व की जानकारी दी।
विज्ञापन
मेयर ने कहा कि शहर का प्रथम नागरिक होने के नाते उन्होंने खुद भी अपने आवास की स्व-गणना पूरी कर ली है। सभी पार्षद अपने-अपने वार्डों में लोगों को इसके लिए प्रेरित करें। नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी ने बताया कि 16 से 30 नवंबर तक नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से स्व-गणना करने की सुविधा दी गई है। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर मोबाइल नंबर और नाम के माध्यम से पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन
ओटीपी सत्यापन के बाद परिवार से संबंधित 40 बिंदुओं पर मांगी गई जानकारी भरनी होगी। प्रक्रिया पूरी होने पर 11 अंकों की एसई आईडी मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है। अपर नगर आयुक्त बरखा सिंह ने पार्षदों से अपने-अपने वार्डों में जागरूकता अभियान चलाने की अपील की।
