फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cough syrup case Kingpin Shubham jaiswal house is no less than five-star hotel expensive CCTV cameras

UP: कफ सिरप...शुभम के मकान में है पांच करोड़ के कैश!, लाखों के जनरेटर देख ईडी हैरान; पूजा घर भी खंगाला

Sat, 13 Dec 2025 06:17 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 13 Dec 2025 06:17 AM IST
सार

Cough Syrup Case: कोडीनयुक्त कफ सिरप कारोबार का सरगना शुभम जायसवाल अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। इस बीच, ईडी ने उसके मकान पर छापेमारी की। उसके मकान में काफी महंगे सामान मिले हैं। 

विज्ञापन
Cough syrup case Kingpin Shubham jaiswal house is no less than five-star hotel expensive CCTV cameras
शुभम जायसवाल का आलीशान मकान। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi Crime News: कफ सिरप के सरगना शुभम जायसवाल के अकूत दौलत कमाने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ईडी की टीम जब मकान में इंट्री की तो यही मुंह से निकला कि मकान है या फाइव स्टार होटल। मकान के फेस में महंगी जाली, गेट पर शेर का आकार, महंगे हाई रेवोल्यूशन वाले सीसी कैमरे और लग्जरी सोफा सटे, फर्नीचर, हर फ्लोर के बाथरूम में विदेशी टाइल्स बिछा पाया गया। अत्याधुनिक इलेक्ट्रानिक्स उपकरण, मकान के सामने लगी जाली भी विशेष आर्डर पर बिछाई गई है, जो किसी भी हमले से बचाती है।

विज्ञापन


ईडी की टीम ने बादशाहबाग कालोनी स्थित शुभम जायसवाल के मकान के बरामदे से लेकर हर फ्लोर पर महंगे हाई रेवोल्यूशन वाले सीसी कैमरे और छत पर 15 लाख से अधिक कीमत वाले साइलेंसर जनरेटर को भी देखा। घर के अंदर खड़ी स्कूटी की जांच की। सीढ़ी चढ़ाई वाले स्थान को ठोंक कर टीम ने जांच की। बरामदे में रखे गए राशन को भी ध्यान से देखा गया। कई राउंड बरामदे में ईडी की टीम चक्रमण करती रही। 
विज्ञापन


शुभम के बेडरूम, स्टोररूम, पूजा घर, बाथरूम, गेस्ट रूम में टीम ने कई बार जांच की। ईडी को यह भनक है कि शुभम पांच करोड़ से अधिक नकदी अपने मकान में कहीं छिपा रखा है। सभी आलमारी समेत दरवाजे की बारीकी से जांच की गई। शुभम के मकान में ईडी की एक महिला अधिकारी और 15 पुरुष अधिकारी और कर्मचारी, सीआरपीएफ के जवान जांच में पहुंचने के बाद सिगरा पुलिस भी पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

Cough syrup case Kingpin Shubham jaiswal house is no less than five-star hotel expensive CCTV cameras
शुभम के मकान के बाहर ईडी के अधिकारी। - फोटो : संवाद

चार घंटे पहले रेकी, फिर धमकी ईडी की टीम
ईडी की टीम सुबह 4 बजे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची। चार घंटे तक टीम ने आरोपियों के ठिकानों की रेकी की और फिर सुबह 8 बजे अचानक से धमकी। कुछ के परिजन नींद में थे तो कहीं आरोपियों के परिजनों ने देरी से गेट खोले। ईडी की टीम धड़ाधड़ी घर के अंदर घुसी तो फिर बाहर नहीं निकली। बाहर से भोजन, चाय और पानी सरकारी गाड़ियों से आती आई।

खोजवा में भी धमकी ईडी, करती रही दिवेश के मकान में जांच
खोजवा के डीएसए फार्मा के प्रोपराइटर दिवेश जायसवाल के मकान पर ईडी की टीम पहुंची। मकान के पिछले हिस्से वाले कार्यालय पर ताला लटका मिला। खोजवा के बदलवीर बाबा मंदिर के सामने कोयला की दुकान पर ईडी की टीम रूकी। उस समय दुकान चल रही थी, दुकान पर दिवेश की मां और एक रिश्तेदार बच्चों के साथ बैठा था। ईडी ने दुकान को बंद कराया। दो मंजिला मकान में घुसी ईडी की टीम ने हर वस्तुओं को खंगाला। दिवेश के बेडरूम से कई दस्तावेज और फाइल को टीम ने जब्त किया है। जांच के दौरान दो महिला कांस्टेबल और चार दरोगा, दो सिपाही तैनात रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed