पूर्वांचल का ये जिला भी शतक के करीब पहुंचा, आज छह मिले कोरोना वायरस से संक्रमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में रविवार को छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ एके मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। गोरखपुर लैब से इनकी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली है।
आजमगढ़ में अब मरीजों की संख्या 94 पहुंच गई है। इसमें 83 मरीज अभी भी सक्रिय हैं। 9 मरीज ठीक हो चुके हैं और दो की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि रविवार को मिले नए संक्रमित मरीजों में एक जिला अस्पताल, एक फूलपुर पवई के भीलमपुर, फूलपुर के मेजवा में एक, मार्टीनगंज की जिवली में एक, निजामाबाद के तेलीपुर में एक और लालगंज के बिशंभरपुर में एक मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि रविवार को मिले नए संक्रमित मरीजों में एक जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स है। इससे पहले जिला अस्पताल के एक डाक्टर भी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। पवई ब्लाक के भीलमपुर में एभी एक युवक मुंबई से आया था। रामबचन कालेज खुरासों में क्वारंटीन था।
फूलपुर ब्लॉक के मेजवा में मुंबई से इलाज करा के लौटी एक महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। लॉकडाउन से पहले इलाज के लिए मुंबई गई थी। कुछ दिनों पहले मुंबई से इलाज करा ट्रेन से लखनऊ और वहां से बस से यहां आई थीं। उन्हें राम बचन कॉलेज खुरासों में क्वारंटीन किया गया था। अभी उसके पति की रिपोर्ट नहीं आई है।
ठेकमा ब्लॉक के जिवली में भी एक संक्रमित की पुष्टि हुई है। ये 14 मई को मुंबई से जौनपुर और वहां से रोडवेज बस से आया था। पहले इसे दो दिन क्वारंटीन करने के बाद होम क्वारंटीन कर दिया गया था। 23 को तबियत खराब होने पर इसे विक्रमा सिंह इंटर कॉलेज में क्वारंटीन कर सैंपल भेजा गया था जो अब पॉजिटिव आया है।
ट्रक में और लोग भी आए थे लेकिन यह घर पर ही था। बाद में लक्षण मिलने पर इसे ब्रायोएकेडमी में क्वारंटीन कर सैंपल भेजा गया था। सभी छह संक्रमित मरीजों को महामृत्युंजय डेंटल कॉलेज इटौरा में आइसोलेट किया जा रहा है। इसके साथ ही कांटेक्ट ट्रेसिंग और कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए भी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।