फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus update in up covid-19 psoitive cases have been reported in ballia bhadohi sonbhadra purvanchal district

बलिया, भदोही और सोनभद्र में भी मिले कोरोना वायरस के मरीज, तीनों जिलों में 12 संक्रमित

Sun, 31 May 2020 03:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 31 May 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus update in up covid-19 psoitive cases have been reported in ballia bhadohi sonbhadra purvanchal district
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बलिया, भदोही और सोनभद्र में रविवार को कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं। बलिया में सात, भदोही में चार और सोनभद्र में एक कोरोना संक्रमित मिला है।

विज्ञापन

बलिया जिले में रविवार को सात नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। कुल मरीजों की संख्या अब 49 हो गई है। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने इसकी पुष्टि की है। बलिया जिले में इससे पहले 12 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
विज्ञापन



जिले में चार नए कोरोना संक्रमित मिले
भदोही जिले में रविवार को आई रिपोर्ट में चार प्रवासियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। 26 और 27 मई को आए प्रवासियों के लक्षण संदिग्ध होने पर उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज मिले मरीजों में एक सुरियावां का पुरुष स्वास्थ्यकर्मी भी पॉजिटिव शामिल है। रविवार को रिपोर्ट आने पर स्वास्थ विभाग और प्रसाशन अग्रीम कार्रवाई में जुट गया है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 43 पहुंच गई है।

मुंबई से आया व्यक्ति निकला कोरोना पॉजिटिव :
सोनभद्र जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती चतरा ब्लॉक के पुरना कला गांव निवासी 45 वर्षीय एक और व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या नौ हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ एसके उपाध्याय ने की है।

उन्होंने बताया कि संक्रमित व्यक्ति 16 मई को मुंबई से आया था। उसे रॉबर्ट्सगंज स्थित एक सेंटर पर क्वारंटीन किया गया था। बुखार की शिकायत पर 29 मई को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। रविवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमओ ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति को आज ही मिर्जापुर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed