Coronavirus के डर से चीन से लौटा युवक जिला अस्पताल पहुंचा, सैंपल लखनऊ भेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन सहित कई देशों में दहशत का प्रयाय बने कोरोना वायरस का डर पूर्वांचल जिलों में लोगों के दिल में बैठ चुका है। गुरुवार दोपहर को एक युवक अचानक से जिला अस्पताल जांच कराने के लिए पहुंचा था। यह सुनते ही डॉक्टरों के होश उड़ गए। तत्काल इसकी सूचना सीएमएस को दी गई। सीएमएस के निर्देश पर युवक स्पेशल वार्ड में भर्ती कर ब्लड का नमूना जांच के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है।
जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी युवक को लेकर ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंचा। उसे सिर में दर्द, सर्दी जुकाम आदि की शिकायत थी। गांव के लोगों का कहना था कि ये अभी दस दिन पहले ही चाइना(चीन) से आया है, इसलिए इसे कोरोना वायरस के चपेट में आने की संभावना है।
परिजनों ने बताया कि पिछले पांच साल से ये लगातार चाइना और हांगकांग का दौरा कर रहा है। यह सुनते ही डॉक्टर हड़बड़ा गए और संबंधित युवक को सीएमएस के निर्देश पर स्पेशल वार्ड में भर्ती कर लिया गया। डॉक्टर हुड्डा के नेतृत्व में माइक्रो बाईलोजिकल टीम ने उसका ब्लड सैंपल लिया। सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।
संबंधित युवक ने बताया कि पिछले पांच सालों से वह हांगकांग, चीन के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापार के सिलसिले में जाता रहा है। उसने बताया कि दस दिन पहले ही चीन से हवाई यात्रा से वाराणसी पहुंचा और वहां से घर आया।
उसने कहा कि फिलहाल उसे कोई तकलीफ नहीं है, लेकिन अब उसके मन में गांव वालों की तरह इस बात का शक हो गया है कि कहीं वायरस की चपेट में तो नहीं आया, इसलिए बचाव के लिए जिला अस्पताल आया है। जिला अस्पताल में चार सदस्यीय टीम उसकी जांच आदि के लिए लगाई गई है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के लिए आपात कालीन कक्ष के ऊपर विशेष आईसोलेशन वार्ड बना हुआ है। ये दस बेड का है। एक चिलकहर क्षेत्र का संदिग्ध मरीज आया हुआ है। उसके ब्लड का नमूना लिया गया है। उसे जांच के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है।