फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Coronavirus new cases of corona positive found in ghazipur covid-19 up

गाजीपुर में एक की कोरोना से मौत, 22 मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 355

Wed, 01 Jul 2020 08:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 01 Jul 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new cases of corona positive found in ghazipur covid-19 up
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जनपद में बुधवार को 11 प्रवासियों समेत 22 और कोरोना संक्रमित मिले। जबकि कासिमाबाद तहसील निवासी एक संक्रमित की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में मरने वालों की संख्या चार हो गई। अब संक्रमितों की संख्या 355 हो गई। इसमें एक्टिव मरीज 62 हैं, जबकि 289 स्वस्थ हो चुके हैं।  

विज्ञापन


कासिमाबाद निवासी एक कोरोना संक्रमित की बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि मुहम्मदाबाद में तीन, यूसुफपुर के वार्ड एक में छह, भट्टी मुहल्ला में एक तथा सैदपुर तहसील के औड़िहार में एक मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


देवकली में एक, मुहम्मदाबाद के नवापुरा में एक प्रवासी, यूसुफपुर जमालपुर में एक, हाटा में एक, मुहम्मदाबाद में दो, मुहम्मदाबाद में एक, भांवरकोल गौड़ीखास गांव में एक, खड़िहां गांव में एक और  बिरनों के बंतरा गांव में दो प्रवासी कोरोना संक्रमित मिले।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सभी को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया। एक से अधिक कोरोना संक्रमित वाले इलाकों को हॉटस्पाट घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि जनपद में 22 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके संपर्क में आए संदिग्धों को चिह्नित करने के लिए सर्वे टीम लगा दी गई है।

जौनपुर में 540 हुए कोरोना मरीज :
जौनपुर जिले में मंगलवार को कोरोना के चार पॉजिटिव केस मिले थे। चारों मुंबई से आए थे। पीड़ितों में तीन सगे भाई-बहन भी शामिल हैं। उनकी उम्र 12 से 14 साल है। सभी को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में मरीजों की कुल संख्या 540 हो गया है। एक्टिव केस 71 हैं।

आजमगढ़ में 233 कोरोना संक्रमित :
आजमगढ़ में कुल संक्रमितों की संख्या 233 पहुंच गई है। वहीं 56 अभी भी सक्रिय मरीज है। सात मरीजों की मौत हो चुकी है और 170 ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed