फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus in up new covid-19 case have been reported in mau up corona positive

मऊ में दिनोंदिन बढ़ रही कोरोना वायरस मरीजों की संख्या, चाय की दुकान वाले समेत पांच नए पॉजिटिव मिले

Tue, 02 Jun 2020 12:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 02 Jun 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in up new covid-19 case have been reported in mau up corona positive
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में मंगलवार को भी कोरोना वायरस के पांच और मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ एससी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 39 पहुच गई।

विज्ञापन

हालांकि 39 में से 10 ठीक हो गए हैं और एक कि मौत हो चुकी है। इस तरह से जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 28 है। मंगलवार को पांच मरीज मिलने पर जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, सीएमओ डॉ एससी सिंह सहित अन्य की अधिकारी मरीजों के गांव रवाना हो गए।
विज्ञापन



मंगलवार को पॉजिटिव मिले मरीजों में चार रतनपुरा ब्लॉक के नगवा गांव के और एक इटौरा गांव का निवासी है। सभी 22 मई को मुंबई से घर आए थे। तबीयत खराब होने पर सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा गए, जहां उनकी सैंपलिंग की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट मंगलवार को आई। सीएमओ डॉ एससी सिंह ने बताया कि मंगलवार को कुल 27 रिपोर्ट आई हैं। इसमें पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं। सभी लगो पहले से ही होम क्वारंटीन में थे। संक्रमितों में एक दंपती भी शामिल है।

पॉजिटिव मरीजों में एक के परिवार की रतनपुरा बाजार में चाय आदि की दुकान है। मुंबई से आए युवक दुकानों पर भी आ जा रहे थे। इस बात की जानकारी होने पर रतनपुरा बाजार में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed