{"_id":"60d21c090d7b1666b6737742","slug":"corona-in-varanasi-latest-update-today-positive-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: तीन बच्चों समेत 17 नए कोरोना मरीज मिले, 156 का चल रहा इलाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: तीन बच्चों समेत 17 नए कोरोना मरीज मिले, 156 का चल रहा इलाज
Tue, 22 Jun 2021 10:53 PM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Tue, 22 Jun 2021 10:53 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 7173 सैंपल की रिपोर्ट में बजरडीहा में 6 साल की बच्ची, होलापुर में सात साल का बच्चा और पुरबपुर में पांच साल की बच्ची में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक बार फिर मंगलवार को बढ़ गई। मंगलवार को तीन बच्चों समेत 17 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 7173 सैंपल की रिपोर्ट में बजरडीहा में 6 साल की बच्ची, होलापुर में सात साल का बच्चा और पुरबपुर में पांच साल की बच्ची में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
इसके अलावा पुराबपुर, बीएलडब्ल्यू, पहड़िया, भेलूपुर, रोहनिया, मंडुवाडीह में नए मरीज मिले हैं। मंगलवार को होम आइसोलेशन में 15 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए और दो लोगों को डिस्चार्ज किया गया। अब कुल 82,199 संक्रमित मरीजों में 81270 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 773 की मौत के बाद 156 एक्टिव मरीज हैं। उधर, 5 साल तक के 169 बच्चे, 6 से 13 साल तक 227 और 13 से 18 साल तक के 264 बच्चों की आरटीपीसीआर जांच की गई।
विज्ञापन