फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona found 25 new infected, 400 active patients

कोरोना के मिले 25 नए संक्रमित, 400 एक्टिव मरीज

Fri, 11 Jun 2021 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Corona found 25 new infected, 400 active patients
जिले में कोरोना संक्रमण अब दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है। हर दिन मिलने वाले मरीजों की संख्या भी 30 से नीचे आ गई है। बृहस्पतिवार को 5670 सैंपलों की रिपोर्ट आई। 6076 लोगों की जांच भी हुई। अलग-अलग जगहों से 25 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। राहत की बात यह है कि किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। एक्टिव मरीजों की संख्या भी 400 तक आ गई है। संक्रमण दर 0.25 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

गोलाघाट, बिरदोपुर, सुंदरपुर, पिंडरा बाजार, लहरतारा, सिगरा, रेवड़ी तालाब, सुसुवाही आदि जगहों पर संक्रमित मरीज मिले हैं। 21 मरीज होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए। वहीं, सात मरीजों को अस्पतालों से स्वस्थ घोषित किया गया। अब कुल 82,059 मरीजों में 80,896 डिस्चार्ज हो चुके हैं। 763 की मौत के बाद केवल 400 एक्टिव मरीज हैं। उधर एक जून से चल रही 18 साल से कम उम्र के बच्चों की जांच में दसवें दिन 724 की जांच हुई। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि पांच साल तक के 242, छह से बारह आयु वर्ग में 265 और 13 से 18 साल आयु वर्ग में 217 बच्चों की जांच हुई। बताया कि बुधवार को हुई जांच में 13 से 18 साल वाले में दो बच्चे संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed