फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Copies were checked in the middle of lightning's eye

Varanasi News: बिजली की आंख मिचौली के बीच हुआ कापियों का मूल्यांकन

Sun, 19 Mar 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Copies were checked in the middle of lightning's eye
बिजली की आंख मिचौली के बीच जांची गईं कॉपियां
विज्ञापन

पीएन सिंह इंटर कॉलेज में आधे घंटी गुल रही बिजली, डटे रहे मजिस्ट्रेट

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। जिले में गहराए बिजली संकट के बीच शनिवार से चार केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया। पहले दिन उप प्रधान परीक्षक ने माॅडल कॉपियों का मूल्यांकन किया। पिछले साल की अपेक्षा इस बार काफी बदलाव किए गए हैं। सुरक्षा घेरे के बीच मूल्यांकन केंद्र पर बिजली की आंख मिचौली जारी रही। हालांकि, जनरेटर व इनवर्टर की व्यवस्था की गई थी।
माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट ने मांगों को लेकर मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार की घोषणा की थी, लेकिन यह बेअसर रही। डीआईओएस गिरीश सिंह ने बताया कि शिक्षकों के बहिष्कार का कोई असर नहीं है। अधिकांश परीक्षक मूल्यांकन ड्यूटी पर आ गए हैं। मूल्यांकन शुरू होने का समय सुबह 10 बजे से था। अधिकांश परीक्षक कॉपी जांचने पहुंच गए थे। डीआईओएस गिरीश सिंह ने परीक्षकों की बैठक में निर्देश दिए। कहा कि सवालों पर अंक देने में स्टेप का ध्यान रखें। उत्तर पुस्तिका के मुख पृष्ठ व अंदर दिए गए अंकों के योग को अच्छी तरह से जांच लें।
विज्ञापन

राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में दो लाख से ज्यादा कॉपियों का मूल्यांकन होगा, इसके लिए 15 कमरों में कार्य शुरू कर दिया गया है परीक्षाओं की तर्ज पर मूल्यांकन कार्य की शुचिता बनाए रखने के लिए चारों मूल्यांकन केंद्रों पर बड़ी संख्या में पुलिस लगाई गई है। मजिस्ट्रेट की निगरानी में मूल्यांकन किया जा रहा है। एसटीएफ और एलआईयू की टीम निगरानी में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिचय पत्र के साथ मिला प्रवेश
चारों मूल्यांकन केंद्रों के आसपास 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लगाई गई है। शिक्षकों को परिचय पत्र से ही प्रवेश दिया गया। वहीं, सीसीटीवी कैमरों की मदद से लगातार मूल्यांकन कार्य की निगरानी होने के साथ कंट्रोल रूम से भी नजर रखी गई।

अप्रैल में रिजल्ट आने की उम्मीद
2022 में यूपी बोर्ड का मूल्यांकन 23 अप्रैल से 5 मई के बीच हुआ था। 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 18 जून को घोषित किया गया था। रिजल्ट मूल्यांकन के 40 दिनों बाद जारी किया गया था। मार्च के अंत या अप्रैल के पहले सप्ताह तक मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी हो सकती है। इसके बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article