फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Controversy over viral letter pad of Kashi Vidvat Parishad

Varanasi News: काशी विद्वत परिषद के वायरल लेटर पैड पर विवाद, महामंडलेश्वर हेमांगी सखी दर्ज कराएंगी FIR

Tue, 13 Aug 2024 12:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 13 Aug 2024 12:10 PM IST
सार

काशी विद्वत परिषद के वायरल लेटर पैड पर विवाद शुरू हो गया है। महामंडलेश्वर हेमांगी सखी ने विरोध करते हुए एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। उधर, काशी विद्वत परिषद ने पत्र को फर्जी बताया। कहा परिषद ने कोई पत्र नहीं जारी किया। 

विज्ञापन
Controversy over viral letter pad of Kashi Vidvat Parishad
किन्नर महामंडलेश्वर हेमांगी सखी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी विद्वत परिषद के वायरल पत्र ने विद्वत और संत समाज में हंगामा खड़ा कर दिया है। पत्र में चरित्रहीन का मतलब परमात्मा का अवतार बताया गया है। इससे आक्रोशित किन्नर महामंडलेश्वर हेमांगी सखी ने एफआईआर दर्ज कराने को कहा और मंगलवार को बनारस पहुंच रही हैं। वहीं काशी विद्वत परिषद ने इस पत्र को फर्जी बताया है।

विज्ञापन


किन्नर महामंडलेश्वर हेमांगी सखी ने बताया कि मथुरा से यह पत्र वायरल किया गया है। इसमें चरित्रहीन को परमात्मा का अवतार बताया गया जो कि बेहद निंदनीय है। काशी विद्वत परिषद के कोषाध्यक्ष प्रो. दिनेश कुमार गर्ग के नाम से यह पत्र जारी किया गया है। 
विज्ञापन


काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने कहा कि इस पत्र का काशी विद्वत परिषद से कोई लेना देना नहीं है। यह पूरी तरह से फर्जी है। वहीं हेमांगी सखी ने कहा कि वह मंगलवार को बनारस पहुंचकर इस मामले में एफआईआर दर्ज कराएंगी और इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed