{"_id":"608057848ebc3e245801d35d","slug":"continuation-of-deaths-is-not-stopping-corona-infection-kills-10-2264-new-patients-found-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नहीं रुक रहा मौतों का सिलसिला : वाराणसी में कोरोना संक्रमण से 10 की जान गई, 2264 नये मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रुक रहा मौतों का सिलसिला : वाराणसी में कोरोना संक्रमण से 10 की जान गई, 2264 नये मरीज मिले
Wed, 21 Apr 2021 10:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 21 Apr 2021 10:19 PM IST
सार
आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में 5115 मरीज मिले, 40 की मौत,
वाराणसी में रोडवेज के आरएम एसके राय का कोरोना से निधन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बढ़ते मरीजों के साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। बुधवार को संक्रमण से 10 की जान गई वहीं 2264 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले।
विज्ञापन
आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में बुधवार को तीनों मंडलों में 5115 मरीज मिले और 40 की मौत हो गई। इसमें वाराणसी में 2264, जौनपुर में 505, गाजीपुर 484, मिर्जापुर में 414, बलिया 338, सोनभद्र में 278, चंदौली 271, आजमगढ़ 233, भदोही 171, मऊ में 157 संक्रमित मिले। इसके अलावा वाराणसी में 10, आजमगढ़ में 9, गाजीपुर में 7, सोनभद्र में 6, जौनपुर में 3, बलिया में 2, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही में एक-एक मरीज ने दम तोड़ दिया। बता दें कि वाराणसी में पिछले 3 दिन में 24 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को कुल 6,032 की रिपोर्ट मिली थी जिसमें 1887 नए मरीज मिले।
विज्ञापन
रोडवेज के आरएम एसके राय का कोरोना से निधन
वाराणसी में कोरोना संक्रमण से ग्रसित रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय (58) का बुधवार शाम एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले दस दिनों से कोविड के चलते अस्वस्थ चल रहे थे। ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण दो दिन पूर्व उन्हें अखरी बाईपास स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वेंटिलेटर नहीं मिलने के कारण लगातार हालत खराब होती गई। सुबह भी परिजनों ने शहर के कई नामचीन अस्पतालों में लेकर गए लेकिन किसी ने भर्ती नहीं किया। इससे हालत और भी बिगड़ती गई। अपराह्न में एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया और शाम 7 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मूलरूप से गाजीपुर जिले स्थित सुहवल के रहने वाले एसके राय मौजूदा समय में शिवपुर के परमानंदपुर में मकान बनवाकर रहते थे। आरएम के निधन की सूचना मिलते ही वाराणसी परिक्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रोडवेज यूनियन नेता अरविंद मिश्रा, इंद्रेश मिश्रा आदि कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि दी है।