{"_id":"6114103b92670a7986289bcf","slug":"congress-three-day-padyatra-concludes-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: कांग्रेस की तीन दिवसीय पदयात्रा का हुआ समापन, कहा- सरकार नौजवानों की जिंदगी में अंधेरा कर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: कांग्रेस की तीन दिवसीय पदयात्रा का हुआ समापन, कहा- सरकार नौजवानों की जिंदगी में अंधेरा कर रही
Wed, 11 Aug 2021 11:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:30 PM IST
सार
वाराणसी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश महासचिव सतीश चौबे ने पार्टी का झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि जनता के सामने भाजपा की जनविरोधी नीति उजागर हुई है।
विज्ञापन
कैंट स्थित पं. कमलापति त्रिपाठी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कांग्रेस समाप्त की पदयात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आंदोलन भाजपा गद्दी छोड़ो पदयात्रा का आयोजन वाराणसी की उत्तरी विधानसभा में हुआ। राजर्षि की प्रतिमा से आरंभ होकर यात्रा कचहरी, वरुणा पुल, नदेसर, चौकाघाट, तेलियाबाग, मलदहिया होते हुए कैंट स्थित पं. कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा पर समाप्त हुई। इसके साथ ही बुधवार को तीन दिवसीय यात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन
बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश महासचिव सतीश चौबे ने पार्टी का झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि जनता के सामने भाजपा की जनविरोधी नीति उजागर हुई है। सरकार नौजवानों की जिंदगी में अंधेरा कर रही है।
विज्ञापन
जिस प्रकार से आम जनमानस का समर्थन मिला है इससे यह बात पुख्ता हो गई है कि जनता अब बदलाव चाहती है। इस दौरान प्रदेश सचिव इमरान खान, राघवेंद्र चौबे, पंकज सिंह डब्लू, मनीष चौबे, शैलेंद्र सिंह, ऋतु पांडेय, हाजी ओकास, फसाहत हुसैन, ओमप्रकाश ओझा मौजूद रहे। संचालन मनीष चौबे ने किया। धन्यवाद ज्ञापन रोहित दुबे व परवेज खान ने किया।
विज्ञापन