{"_id":"676d9d9184bfdd8b8f0ece21","slug":"congress-state-president-ajay-rai-said-bjp-leaders-are-lying-about-dr-ambedkar-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले डॉ आंबेडकर पर झूठ बोल रहे भाजपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले डॉ आंबेडकर पर झूठ बोल रहे भाजपा नेता
Thu, 26 Dec 2024 11:47 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:47 PM IST
सार
आंबेडकर पर बयान को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजपी पर निशाना साधा और कहा कि देश के गृहमंत्री ने गलतबयानी की लेकिन खेद नहीं जताया।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि डॉ. आंबेडकर पर देश के गृहमंत्री ने गलतबयानी की, लेकिन खेद नहीं जताया। अब भाजपा नेता, प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश ने बृहस्पतिवार को बयान जारी करके कहा कि कांग्रेस पार्टी ने डॉ आंबेडकर को स्वतंत्रता का संविधान रचने के युग दायित्व से जोड़ा है। जब पं. नेहरू ने विपक्ष से जुड़े बाबा साहब को अध्यक्ष बनाने की घोषणा की, तो औरों के साथ स्वयं आंबेडकर चौंक गए थे।
विज्ञापन
इसके बावजूद भाजपा नेता गलत बयानी कर रहे हैं। जबकि भाजपा ने आंबेडकर के हिंदू कोड बिल का विरोध किया था।