फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress leader sanjay singh said PM modi connect to rafale deal

कांग्रेस नेता संजय सिंह का पीएम पर आरोप, कहा- मोदी ने राफेल डील में खाए पैसे

Sat, 10 Feb 2018 09:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 10 Feb 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
Congress leader sanjay singh said PM modi connect to rafale deal
अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस फ्रंटल संगठन की लांचिंग के मौके पर कांग्रेस नेता संजय सिंह और उनकी पत्नी अमिता सिंह। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस पहुंचे कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डॉ संजय सिंह ने कहा कि राफेल डील में केंद्र सरकार ने गड़बड़िया की हैं। प्रधानमंत्री ने फ्रांस जाकर इस डील के लिए गोलबंदी की और पैसे खाए हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जो आरोप लगाया है वह बिल्कुल सत्य है। यूपीए सरकार में जो डील हुई थी उसके तीन गुना ज्यादा दाम पर इसकी खरीदारी की जा रही है। यूपीए सरकार ने उस समय तकनीकी ट्रांसफार की शर्त रखी थी अब वह शर्त गायब है। इस मुद्दे पर अब रक्षा मंत्री चुप हैं, वित्त मंत्री चुप हैं।
विज्ञापन


दरअसल इस पूरे प्रकरण में प्रधानमंत्री को बचाने के लिए पूरी भाजपा जवाब देने से कतरा रही है। बनारस क्लब में बातचीत के दौरान डा. सिंह ने कहा कि बोफोर्स मुद्दे पर हाईकोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को क्लीन चिट दे चुकी है। फिर इस मुद्दे को उछालने का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन पिछले चार सालों में यह सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। हजारों युवा बेरोजगार हैं। लोगों के काम धंधे बंद हो गए हैं। नोटबंदी और जीएसटी से हर तरफ त्राहि-त्राहि मची है ऐसे में लोगों का ध्यान बांटने के लिए यह मुद्दा उठाया गया है। 

केंद्र सरकार ने देश को हाशिये पर डाल दिया 

Congress leader sanjay singh said PM modi connect to rafale deal
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डॉ संजय सिंह व अमिता सिंह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा सरकार ने पूरे देश को हाशिये पर डाल दिया है ऐसे में वरुण गांधी को पार्टी में हाशिये पर लाया तो क्या? उनके नाम के साथ गांधी लगा है तो उन्हें भी पीछे धकेल दिया है।

वहीं अमिता सिंह ने अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस के गठन के बाबत कहा कि यह राहुल गांधी की अच्छी सोच है। यह वैसे ही जैसे कभी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी देश में कंप्यूटर लाए। तब कंप्यूटर का हर तरफ विरोध हो रहा था। लेकिन आज सब उसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

राहुल गांधी की यह नई सोच भी कामयाब होगी और आने वाले दिनों में यह प्रोफेशनल कांग्रेस की योजना काफी सफल होगी। इसके दूरगामी परिणाम होंगे। राज्यसभा में रेणुका और प्रधानमंत्री विवाद पर कहा कि यह महिलाओं का अपमान है।

प्रधानमंत्री को इस पद की गरिमा का खयाल रखना चाहिए था। संसद में हंसी मजाक होते रहते हैं लेकिन जिस तरह से उन्होंने लक्ष्य करके कांग्रेस सांसद का नाम लेकर उन पर टिप्पणी की वह उचित नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed