फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress leader Ajay Rai attacked Kangana Ranaut statement on farmers protest in varanasi

Ajay Rai: कांग्रेस नेता अजय राय का कंगना रणौत के बयान पर पलटवार, बोले- किसानों को गाली देती हैं

Tue, 27 Aug 2024 04:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 27 Aug 2024 04:42 PM IST
सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वाराणसी में प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कंगना रणौत के बयान का पलटवार करते हुए कि किसान भाइयों को गाली देती हैं। उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। 

विज्ञापन
Congress leader Ajay Rai attacked Kangana Ranaut statement on farmers protest in varanasi
पत्रकार वार्ता करते अजय राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हम सब किसान पुत्र हैं और हमारी रगों में किसानी लहू बहती है, कंगना रानौत को भाजपा तत्काल निष्कासित करे।

विज्ञापन


अजय राय जिले के लहुराबीर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता कर रहे थे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सांसद कंगना रणौत ने अभी कल ही अपने एक वक्तव्य में देश के अन्नदाताओं द्वारा पिछले वर्ष किए गए धरना प्रदर्शन को अपमानित करते हुए कहा कि किसान आंदोलन में रेप हो रहे थे और लाशें टांगी जा रही थी। कहा कि देखा जाए तो यह सिर्फ कंगना रानौत का बयान नहीं बल्कि एक सांसद के तौर पर पूरी सरकार का बयान माना जायेगा। कंगना रानौत ने पूरे देश के किसान भाइयों को गाली दी। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश शुरू से रहा है। किसान इस देश की रीढ़ है। हमारी अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा आधार है किसान और खेती। लेकिन दुर्भाग्य देखिए कि पिछले दस वर्षों से भी अधिक समय से देश के अन्नदाता यानी किसान को अपने हक के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, गोली खानी पड़ रही है। आखिर किसान भी तो हमारे देश के निर्माता हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अजय राय ने कहा कि किसी देश के विकास में उद्योग धंधों के साथ- साथ कृषि का भी विशेष योगदान होता है। मोदी सरकार ने एक तरफ जहां तीन काले कानून थोपने की असफल कोशिश की, वहीं दूसरी तरफ किसानों के साथ समर्थन मूल्य के नाम पर धोखा दिया। आज भी अन्नदाता अपने हक के लिए संघर्ष कर रहा है। अपनी जान गवां रहा है, लेकिन केंद्र सरकार को फर्क नहीं पड़ रहा है। 

अजय राय ने केंद्र सरकार से कंगना रणौत को उनके इस बयान के लिए पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। कहा कि हम सब किसान पुत्र हैं। किसानी हमारा जीवन संस्कार है। कंगना रानौत का यह बयान हम सबके लिए गाली देने के समान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed