{"_id":"59a6a9e34f1c1bf4278b477a","slug":"condition-of-farmers-in-floods-in-ballia-is-poor-120-bigha-fields-merged-in-ghaghra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में बाढ़ से किसानों की हालत खराब, घाघरा में विलीन हुआ 120 बीघा खेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में बाढ़ से किसानों की हालत खराब, घाघरा में विलीन हुआ 120 बीघा खेत
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
खेतों में लगा घाघरा का पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बलिया में बाढ़ की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। जिले के मुरली छपरा विकास खण्ड क्षेत्र में घाघरा नदी द्वारा कटान किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस वर्ष पंचायत चाँददीयर के किसानों की करीब तीस हेक्टेयर (करीब 120 बीघा) कृषि योग्य भूमि को घाघरा ने अपने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन
लेकिन शासन-प्रशासन के किसी कोई नुमाइंदे ने अब तक इन किसानों की सुधि नहीं ली है। इसमें ऐसे बहुत से किसान हैं जिनकी पूरी गृहस्थी कृषि पर निर्भर करती है।
विज्ञापन
चाँददीयर पंचायत किसान प्रभुनाथ, राजकुमार, रामकुमार, बहोरन, फौजदार, जगत, रामजी, लालपरिखा, श्यामबिहारी, गौरीशंकर, राशबिहारी, बब्बन, इंद्रदेव, धर्मदेव, रामचन्द्र, केदारनाथ, सच्चिदानंद, परशुराम, राजेन्द्र, राजकुमार, रमाकान्त, श्रीकांत, ओमप्रकाश, जयप्रकाश, आनन्द कुमार, उमाशंकर शिवबचन, देवनसागर, श्रीराम ,श्रीनिवास ,जमीदार ,सरल ,असलोक, भगेलू का काफी खेत घाघरा में विलीन हो चुका है।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि घाघरा द्वारा किये गए कटान में समाहित हुई भूमि के लिए सरकार की ओर से आज तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। इस संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल मोती लाल ने बताया कि शासन द्वारा कटान के जद में विलीन हुई भूमि के लिये कोई मुआवजा नहीं आया है।