{"_id":"6a593d8d7bfc66665d0b72be","slug":"complete-all-construction-work-within-the-stipulated-time-ensure-there-is-no-compromise-on-quality-dm-varanasi-news-c-20-noi1138-1468476-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी निर्माण कार्यों को तय समय में पूरा करें, गुणवत्ता में कमी न आए : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी निर्माण कार्यों को तय समय में पूरा करें, गुणवत्ता में कमी न आए : डीएम
विज्ञापन
डीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख रुपये से अधिक लागत तथा सांसद निधि से संबंधित निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने समय सीमा से विलंबित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना प्रबंधकों से कहा कि वे विशेष रुचि लेकर विलंबित परियोजनाओं के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के लिए प्रभावी प्रयास करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। निर्माणाधीन परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति समयबद्ध तरीके से सीएमआईएस पोर्टल पर अपडेट कराई जाए।
उन्होंने कहा कि किसी भी परियोजना के निर्माण कार्य में यदि कोई बाधा उत्पन्न होती है तो उसकी जानकारी तत्काल उन्हें दें, ताकि उसका समय से निस्तारण सुनिश्चित कराया जा सके। लंबित प्रकरणों में संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर अलग से बैठक आयोजित कर उनका समाधान कराया जाए। डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना प्रबंधकों और निदेशकों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही पूरे किए जाएं। गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्माण कार्यों की निगरानी स्वयं करने के भी निर्देश दिए।