फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Community toilets to be made in dalit's colony

दलित बस्तियों में बनेंगे कम्युनिटी टॉयलेट

Wed, 02 Mar 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो वाराणसी।
अमर उजाला ब्यूरो वाराणसी। Updated Wed, 02 Mar 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Community toilets to be made in dalit's colony
नगर निगम की सीमा में आने वाली दलित बस्तियों में कम्युनिटी टॉयलेट का निर्माण होगा। जापान इंटरनेशनल कोआपरेशन एजेंसी (जायका) के सहयोग यह निर्माण कार्य कराया जाएगा। इनका संचालन क्षेत्र के नागरिक ही करेंगे। मंगलवार को नगर निगम में आयोजित प्रेसवार्ता में नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने कहा कि जायका के तहत शहर में 205 टॉयलेट का निर्माण कराया जाना था लेकिन जगह न मिल पाने के कारण यह लक्ष्य घटाकर 135 कर दिया गया है। यह संख्या घट-बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि अब तक 23 बन पाए हैं, जिनका उपयोग भी हो रहा है। 40 निर्माणाधीन हैं जबकि 73 के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। बताया कि निगम की सीमा में तकरीबन 210 दलित बस्तियां हैं। इनमें से जहां टॉयलेट की समस्या होगी, वहां जमीन तलाशकर कम्युनिटी टॉयलेट का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने विधायकों, पार्षदों, समाजसेवियों और मीडिया से अपील की है कि ऐसे स्थान जहां टॉयलेट की जरूरत हो और जमीन खाली हो, वे अपने सुझाव जरूर दें। इस दौरान महापौर रामगोपाल मोहले ने कहा कि शहर में सीवेज और नान सीवेज के जो कार्य शहर में हो रहे हैं, उनकी नियमित निगरानी और जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। ताकि समय पर काम पूरा हो और जनता को इनका लाभ मिल सके। जायका की प्रतिनिधि सरिता तिवारी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से योजनाओं के बारे में अवगत कराया। साथ ही गंगा घाटों और शहर में सफाई के लिए चल रहे जागरूकता कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed