फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   common people will also be able to buy municipal bonds of Varanasi Municipal Corporation in second phase

Varanasi News: दूसरे चरण में आम लोग भी खरीद सकेंगे म्युनिसिपल बॉन्ड, नगर निगम करेगा कमाई

Thu, 08 May 2025 10:54 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 08 May 2025 10:54 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी नगर निगम का म्युनिसिपल बॉन्ड दूसरे चरण में आम लोग भी खरीद सकेंगे। बॉन्ड से मिलने वाले धन से होने वाले निर्माण कार्य के लिए ग्लोबल टेंडर आमंत्रित किया जाएगा। 

विज्ञापन
common people will also be able to buy municipal bonds of Varanasi Municipal Corporation in second phase
नगर निगम वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी नगर निगम का म्युनिसिपल बॉन्ड जारी होने के बाद जुटाई गई 50 करोड़ की धनराशि दो व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। अभी केवल संस्थागत संस्थाएं ही बॉन्ड लेंगी। दूसरे चरण में आम लोगों को बॉन्ड खरीदने की सुविधा दी जाएगी। इसकी तैयारी चल रही है।      

विज्ञापन


बॉन्ड से मिलने वाले धन से होने वाले निर्माण कार्य के लिए ग्लोबल टेंडर आमंत्रित किया जाएगा। इससे होने वाली आय से नगर निगम कमाई करेगा। आगामी सात सालों में 8.01 प्रतिशत ब्याज दर के साथ धनराशि वापस की जाएगी। इसमें मूलधन और ब्याज दोनों शामिल रहेगा। इसकी निगरानी विशेषज्ञ करेंगे। जो नगर निगम को निरंतर सलाह देंगे। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; CBSE Result 2025: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जल्द, यहां देख सकेंगे रिजल्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इस धनराशि से डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा के पास मार्केट कॉम्प्लेक्स बनेगा।शहर में पर्यटकों की बढ़ती संख्या और शहरवासियों की बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखा जाएगा। 

इसे भी पढ़ें; Sonbhadra Fire News: ओबरा तापीय परियोजना में लगी भीषण आग, दो ट्रांसफार्मर धू-धू कर जले; दो इकाईयां बंद

नगर निगम के आर्थिक मजबूती के साथ ही शहर के बुनियादी विकास कार्य को पूरा करने का कार्य किया जाएगा। वहीं, लहुराबीर मार्ग पर भूमिगत पार्किंग के साथ मार्केट कॉम्प्लेक्स का विकास कार्य होगा। इस क्षेत्र में भूमिगत पार्किंग, मार्केट कॉम्प्लेक्स बनने से स्थानीय नागरिकों और बाहर से आने वाले पर्यटकों को सुविधा प्राप्त होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed