फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CBSE Board 10th and 12th exam results 2025 will come next week in varanasi

CBSE Result 2025: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जल्द, यहां देख सकेंगे रिजल्ट

Wed, 07 May 2025 05:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 07 May 2025 05:01 PM IST
सार

Varanasi News: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम अगले सप्ताह जारी होगा। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे। साथ ही डिजि लॉकर और उमंग एप पर भी रिजल्ट उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
CBSE Board 10th and 12th exam results 2025 will come next week in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम अगले सप्ताह घोषित होगी। परिणाम मई के दूसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। सीबीएसई की ओर से अभी तक परिणाम जारी करने की सटीक तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं। डिजि लॉकर और उमंग एप पर भी रिजल्ट उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन


वाराणसी संभाग के तहत जिले के पांच केंद्रीय विद्यालय हैं इनमें 10वीं के 456 और 12वीं के 436 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। केंद्रीय विद्यालय बीएचयू में 10वीं में 185, 12वीं में कला वर्ग के 39, वाणिज्य के 23, विज्ञान के 66 विद्यार्थी हैं। केंद्रीय विद्यालय आयर में 10वीं के 26 विद्यार्थी पंजीकृत है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi Airport: काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर जैसा होगा एयरपोर्ट का मुख्य टर्मिनल भवन, डिजाइन भी फाइनल
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय न. 4 में कक्षा 10वीं के 50 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। केंद्रीय विद्यालय बरेका में 10वीं के 173 और 12वीं के कला वर्ग में 40, वाणिज्य में 38 और विज्ञान वर्ग में 71 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय के कक्षा 10वीं में 155 पंजीकृत हैं। 12वीं के विज्ञान वर्ग में 76, वाणिज्य में 42, कला वर्ग में 41 के विद्यार्थी पंजीकृत हैं।

क्या बोले अधिकारी
परीक्षा परिणाम की घोषणा अभी नहीं हुई है। परिणाम वेबसाइट पर जारी होंगे। इसकी सूचना एक दिन पहले या उसी दिन दी जाएगी। - डॉ. अजय कुमार मिश्र, उपायुक्त वाराणसी संभाग सीबीएसई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed