फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Commissioner observed varanasi city traffic system in night

बनारस में यातायात व्यवस्था जांचने रात में पैदल निकले कमिश्नर, हो गए नाराज

Wed, 13 Jun 2018 10:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 13 Jun 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
Commissioner observed varanasi city traffic system in night
निरीक्षण करते कमिश्नर और डीएम व अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बनारस शहर की यातायात व्यवस्था को जांचने के लिए कमिश्नर दीपक अग्रवाल बिना गाड़ी और गनर के ही सड़क पर निकले। सुबह पैदल ही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद देर रात पैदल ही गौदोलिया, नई सड़क, सिगरा, लहुराबीर आदि क्षेत्रों में निकले। उन्होंने जाम और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


कमिश्नर ने व्यवस्था में सुधार के लिए दिए गए 48 घंटे की मोहलत के बावजूद अब तक सन्तोषजनक सुधार न होने पर नाराजगी जताई। यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को तैनात करने के लिए डीएम एवं एसएसपी को निर्देश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने शहर के चिन्हित 15 प्रमुख चौराहों पर बेतरतीब तरीके से आटो रिक्शा आदि खड़ा होने तथा पटरियों पर लगने वाले दुकानों को जाम का प्रमुख कारण बताया। चौराहों पर पिकेट और फैंटम लगाकर व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त को प्रमुख सड़को को नो वेंडिग जोन घोषित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर दीपक अग्रवाल मंगलवार को  बैठक में 20 करोड़ की लागत से शहर की प्रमुख 14 सड़कों के निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा की। इसमें छह सड़कों पर ही कार्य शुरू कराये जाने पर नाराजगी जताई और तत्काल बाकी पर काम शुरू करने को कहा। जलनिगम, जलकल, गेल एवं बिजली विभाग के अभियंता को चेतावनी दी कि सड़क निर्माण के बाद इसे खोदा नहीं जाए। 

प्रमुख सड़कों को 15 दिन में पूरा करने का निर्देश

Commissioner observed varanasi city traffic system in night
बात करते कमिश्नर दीपक अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
रविन्द्रपुरी एवं पांडेयपुर हुकुलगंज मार्ग के निर्माण की कोई योजना न होने पर आश्चर्य जताया और बुधवार तक इस्टीमेट तैयार करने को कहा और विकास प्राधिकरण को इस सड़क के लिए अवस्थापना निधि से भुगतान को कहा।

कचहरी- अन्ध्रापुल, लहुराबीर-सिगरा, कमच्छा, लंका, इग्लिसिया लाइन, मैदागिन गोदोलिया, गोदौलिया- लंका, कचहरी- डीरेका, लंका आदि प्रमुख सड़कों को 15 दिन में पूरा करने का निर्देश दिया।

जगह जगह सीवर एवं पेयजल के सड़कों पर हो रहे ओवरफ्लो पर गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई एवं जलनिगम के अभियंताओं को जमकर फटकार लगाई और कहा कि कार्यालय में बैठने की बजाय क्षेत्र में निकलें।

आईपीडीएस, गेल एवं अन्य कार्यदायी एजेन्सियों द्वारा सड़क पर कराये गये काम में खंभों को तीन दिन में हटाने का निर्देश दिया। उन्होने जाम एवं यातायात की दृष्टि से चिन्हित सड़कों के मध्य आ चुके विद्युत खंभों एवं ट्रासफार्मर को शिफ्ट करने को कहा।

सफाई व्यवस्था एवं कूड़े की उठान सुनिश्चित कराये जाने हेतु नगर आयुक्त को निर्देशित किया। बैठक में जिलाधिकारी वाराणसी योगेश्वर राम मिश्र, एसएसपी आरके भारद्वाज, नगर आयुक्त डा नितिन बंसल, उपाध्यक्ष वीडीए राजेश कुमार और अन्य विभागों के अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed