फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cm yogi will inaugrate gallery of three years of central government

केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर पीएम के संसदीय क्षेत्र में ये करेंगे सीएम योगी

Fri, 26 May 2017 04:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 26 May 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
cm yogi will inaugrate gallery of three years of central government
काशी में प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को काशी आ रहे हैं। वह अपने दो दिन के दौरे में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन


 केंद्र सरकार के तीन वर्ष एवं प्रदेश सरकार के दो महीने के कार्यकाल में जनहित में किए गए कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्यमंत्री करेंगे। नदेसर स्थित कटिंग ममोरियल इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित प्रदर्शनी को गुरुवार की देर रात अंतिम रूप दिया जाता रहा।
विज्ञापन


सूचना, खेल एवं न्याय मंत्री नीलकंठ तिवारी, कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण एवं डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने तैयारियां का निरीक्षण किया। गुरुवार की शाम ही प्रदर्शनी का उद्घाटन होना था लेकिन पार्टी ने इसे टाल दिया। अब आज सीएम इसका उद्घाटन करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, उज्ज्वला योजना, जन-धन योजना, मुद्रा बैकिंग, गैस पाइप लाइन, स्वच्छ भारत, बुनकरों के विकास के लिए संचालित योजना, नमामि गंगे, हृदय आदि केन्द्रीय योजनाओं के साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की ऋण माफी, गन्ना किसानों का भुगतान, ई-टेंडरिंग के अलावा गेहूं क्रय केंद्रों के माध्यम से इस बार की गई रिकॉर्ड गेहूं खरीद एवं पहली बार घोषित किए गए आलू का समर्थन मूल्य आदि की आकर्षक झांकी लोगों को देखने को मिलेगी। 

वाराणसी के पौराणिक स्थलों की चित्र प्रदर्शनी भी

cm yogi will inaugrate gallery of three years of central government
पौराणिक स्थलों की चित्र प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला

 सूचना विभाग द्वारा पंडाल बनाकर उसमें पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र को भी दर्शाया गया है। साथ ही, प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों एवं उपलब्धियों सहित वाराणसी के पौराणिक स्थलों की चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में करीब 30 विभाग शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed