फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi says that PM modi will inaugurate varanasi multi modal terminal in november

बनारस में मल्टी मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदीः सीएम

Tue, 30 Oct 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 30 Oct 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
CM yogi says that PM modi will inaugurate varanasi multi modal terminal in november
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
बनारस में दो दिन के दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नवंबर में लोकार्पित की जाने वाली परियोजनाओं बाबतपुर फोरलेन, रिंग रोड और रामनगर मल्टी मॉडल टर्मिनल का जायजा लिया। इस दौरान सीएम ने पत्रकारों से कहा भी कि नवंबर में रामनगर के मल्टी मॉडल टर्मिनल को प्रधानमंत्री राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टर्मिनल के चालू होने से काशी से हल्दिया तक हर माह एक लाख टन की माल की ढुलाई आसानी से होगी। इससे माल भाड़े में कमी आएगी और सामान सस्ते होंगे। यहां से व्यापारी और किसान कोलकाता के रास्ते अपने सामान राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार में भेज सकेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि पीएम मोदी के दौरे से पहले सीएम योगी ने देर रात तक वाराणसी में विकास कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने रात 11:00 बजे से 1:45 बजे तक संदहा से रामनगर तक विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए तकरीबन 50 किमी की दूरी तय की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुणवत्ता के समय निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने की हिदायत कार्यदायी एजेंसियों और अधिकारियों को दी। सीएम ने बाबतपुर फोरलेन, रिंग रोड और रामनगर के मल्टी मॉडल टर्मिनल का निरीक्षण किया।

ऐसे रहा रात का दौरा

CM yogi says that PM modi will inaugurate varanasi multi modal terminal in november
सीएम योगी - फोटो : amar ujala
रात 11:00 बजे सर्किट हाउस से निकले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिवपुर, हरहुआ, संदहा से पुन: सर्किट हाउस के रास्ते चौकाघाट, लहुराबीर, मैदागिन, बांसफाटक, गोदौलिया, सोनारपुरा, रवींद्रपुरी, लंका, विश्व सुंदरी पुल से रामनगर पहुंचे। पुन: इसी रूट से वापस सर्किट हाउस पहुंचे।

इससे पहले रात 11:20 बाबतपुर मार्ग के फोरलेन फ्लाईओवर से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरा। इस दौरान उन्होंने जगह-जगह लाइटिंग के साथ-साथ काम को दिया जा रहे फिनिशिंग टच को देखा। फ्लाईओवर के ऊपर वह कई जगह पर धूल के गुबार से होकर गुजरे।

रात 11:40 बजे रिंग रोड का निरीक्षण हरहुआ से संदहा तक किया। 16 किलोमीटर मार्ग पर कुछ जगहों की लाइटें बंद देखकर उन्होंने पूछा तो पता चला कनेक्शन का काम चल रहा है। रात 12:40 रामनगर मल्टी मॉडल टर्मिनल पहुंचे। वहां बाहर से आए क्रेन से चल रहे काम को देखा।

रेल, सड़क और जल मार्ग से होने वाली कनेक्टिविटी को देखा। अधिकारियों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से वहां चल रहे कार्य दिखाए। इसके अलावा रवींद्रपुरी में सड़क, मैदागिन में शाही नाला और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विश्वनाथ कॉरिडोर का भी निरीक्षण करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed